जौनपुर : “पर ड्रॉप मोर क्रॉप के” लाभार्थियों की होगी जांच

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”
जौनपुर 23 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क
बैठक में एकीकृति बागवानी मिशन योजना,पर ड्रॉप मोर एरिगेशन और पीएफएमई सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। पर ड्रॉप मोर क्रॉप के लक्ष्य के बारे में जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थियों की सूची मांगी गई और कहा गया कि इनके संबंध में जांच कराई जाएगी।
खाद्य प्रशंसकरण इकाइयों के संदर्भ में जानकारी लेते हुए उद्योग विभाग के समन्वय से बड़ी इकाइयां स्थापित करने के निर्देश दिए गए जिससे रोजगार के अवसर उत्पन्न हो सके।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि किसानों के बीच प्रचार प्रसार कराते हुए नि:शुल्क बीज वितरण कराया जाना सुनिश्चित करें। जनपद में शहद के खेती की अपार संभावना है इसे और अधिक बढ़ाया जाए।
विभाग की योजनाओं में नए किसानों को जोड़ने का प्रयास किया जाए। इसके पश्चात जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति और प्रदूषण समिति की बैठक हुई।
जिसमें जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए पौधों की जियोटैगिंग के संदर्भ में जानकारी ली गई जिन विभागों द्वारा सूचना नहीं दी गई है उन्हें शीघ्र सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आद्रभूमि के सत्यापन की भी समीक्षा की।
मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट को इनवायरमेंट कंप्लायंस पोर्टल पर सूचनाएं फीड कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि जहां भी पौधे सूख गए है वहां 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर व्यापक स्तर पर पौधे लगाए जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, डीएफओ प्रोमिला, परियोजना निदेशक के.के पांडे, जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

5 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

5 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

5 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

7 hours ago

चुनाव आयोग की सफाई: ‘आंतरिक मतभेद सामान्य बात, सभी फैसले कानूनी’

'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…

7 hours ago

बैंक हड़ताल : लगातार 5 दिन बंदी नहीं! इस रविवार को खुलेंगे सभी बैंक

हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…

7 hours ago