“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा अस्थाई गो-आश्रय स्थल धर्मापुर का औचक निरीक्षण किया गया”
जौनपुर 09 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि गर्मी के दृष्टिगत पशुओं को नियमित रूप से नहलाया जाए इसके साथ ही गोवंशों के हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनके खाने में हरा चारा, चोकर और पशु आहार की मात्रा बढ़ाई जाए, जिससे कि गोवंश स्वस्थ रहे।
जिलाधिकारी ने गो आश्रय स्थल में एक चरनी (नाद) जिसकी ऊंचाई कम थी, उसे बढ़ाने के निर्देश दिए जिससे गोवंशों को भोजन के दौरान समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पूर्व में दिए गए निर्देश के क्रम में गो आश्रय स्थल में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है और वृक्षारोपण भी किया गया है।
उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि पशुओं की नियमित रूप से जांच की जाए, इलाज के अभाव में किसी भी गोवंश की मृत्यु न होने पाए। केयरटेकर को निर्देशित किया कि गोवंशों का अच्छे से देखभाल किया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 धर्मेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…
जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…
जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…
जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…
प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…