जौनपुर : “विकसित कृषि संकल्प कार्यक्रम” में जनपद के 28413 से भी अधिक कृषकों ने किया प्रतिभाग

“विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जनपद में अब तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में 28413 से भी अधिक कृषकों ने किया प्रतिभाग”
जौनपुर 09 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र द्वारा रविवार को धर्मापुर क्षेत्र पंचायत के सभागार में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित किसान गोष्ठी का निरीक्षण किया गया जिसमें किसानों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए उन्हें वैज्ञानिक विधि से खेती करने का सुझाव दिए गए। जिलाधिकारी ने 5 किसानों को ढैचा बीज, 5 किसानो को मक्का बीज, 25 किसानों को उर्द, मूँग एवं श्री अन्न के निःशुल्क मिनीकिट बीज वितरित किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से सम्बन्धित आधुनिक कृषि तकनीकों एवं जलवायु परिवर्तन प्रभावरोधी कृषि पद्धतियों की जानकारी कृषकों को प्रदान करने हेतु शासन के निर्देश पर 29 मई 2025 से 12 जून 2025 के मध्य संचालित होने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 को जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में केवीके, तथा प्रदेश सरकार के कृषि, इफको, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई/नलकूप एवं लीड बैंक मैनेजर/सीडीएम नाबार्ड संस्थाओं के अधिकारी/कर्मचारी प्रशिक्षक की भूमिका में उपस्थित होकर शासन की किसानोन्मुखी योजनाओं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, इन्टीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम, कृषि ड्रोन प्रौद्यौगिकी का प्रदर्शन किसानों के बीच उन्नत उत्पादन प्रौद्यौगिकियों जैसे-बीज उपचार, जैव उर्वरकों का प्रयोग, उन्नत बुवाई पद्धतियां, प्राकृतिक खेती की जागरुकता के लिये जानकारी उपलब्ध करायें,जिसमें इस प्रणाली से होने वाले लाभ एवं शासन की नीतियों के बारे में कृषक जागरूक हो सकें।
कार्यक्रम में कृषकों को आई.एन.एम., आई.पी.एम., संसाधन संरक्षण प्रौद्यौगिकी, उन्नत सिंचाई पद्धतियां, कृषि निवेश व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में किसानों को जागरुक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त किसानों को फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर अवशेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करायी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किया।
इस मौके पर उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर सन्तवीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. ओपी श्रीवास्तव, डीपीआरओ नत्थूलाल, कृषि वैज्ञानिक डा. प्रगति यादव, डा. हरिओम वर्मा, एडीओ एजी. अमरेन्द्र प्रताप सिंह, गुलाब मौर्य, संध्या सिंह, सोनम राय, चंद्रशेन सिंह सहित किसान मौजूद रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

7 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

12 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

12 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

12 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

12 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

12 hours ago