जौनपुर : कंपोजिट विद्यालय रन्नो में समर कैंप की हुई शुरुआत

“कंपोजिट विद्यालय रन्नो में शासन के निर्देश के क्रम में समर कैंप का भव्य उद्घाटन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलन कर समर कैंप का उद्घाटन किया”

जौनपुर / बक्शा 22 / 05 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा स्वागत गीत तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा समर कैंप की विभिन्न गतिविधियों का भी शुभारंभ हुआ। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में समर कैंप की उपादेयता के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि समर कैंप बच्चों के अंतर्निहित प्रतिभा को निखारने तथा उनके अंदर की अभिरुचियों तथा विभिन्न कला एवं कौशल के विकास के लिए बहुत प्रभावी होते हैं, इस तरह की गतिविधियों से बच्चों के अंदर अभिरुचियों एवं कौशलों का विकास होता है।

कंपोजिट विद्यालय रन्नो की इस पहल पर समस्त विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए उन्होंने सभी स्टाफ और बच्चों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव द्वारा समर कैंप की दस जून तक की कार्य योजना प्रस्तुत की गई।

इस कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री मनोज उपाध्याय, ए आर पी मडियाहूं  अखिलेश यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय सिंह यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष  बंग बहादुर यादव, मदन लाल यादव, विनीता यादव, जाहिरा बेगम, के के सिंह, ओम प्रकाश यादव, सरिता यादव, आलोक कुमार, आशीष दूबे, राहुल, समस्त रसोईयां, बच्चे तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

संचालन प्रदीप कुमार ने किया तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

8 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

13 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

13 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

13 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

14 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

14 hours ago