जौनपुर : सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को सीबीआई ने 25 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

“ब्रांच पोस्ट मास्टर की शिकायत पर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के क्रम में सीबीआई का छापा पड़ा और टीम सोमवार सुबह से जांच पड़ताल में जुटी थी “

जौनपुर / मड़ियाहूं 20 / 05 / 2025 वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल हई की रिपोर्ट 

सीबीआई  लखनऊ की टीम ने सोमवार को दोपहर में मड़ियाहूं डाक सब डिवीजन इंस्पेक्टर को 25000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। क्षेत्र के एक पोस्ट मास्टर की शिकायत पर कार्यवाही की गई है। बताया जाता है कि क्षेत्र के सेऊर पोस्टमास्टर  को एस डी आई  ने कार्यवाही की धमकी देते हुए 25000 की मांग की थी।

पीड़ित द्वारा शिकायत सीबीआई की भ्रष्टाचार निवारण टीम लखनऊ से  की गई। सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम सोमवार को सुबह से ही पहुंच कर अपना जाल बिछाया। इसी दौरान पीड़ित द्वारा सब डिविजनल इंस्पेक्टर मडियाहू अंकित कुमार सिंह को 25000 घूस दिया गया तो वहां पर  मौजूद टीम रिश्वत लेते हुए एस डी आई को हिरासत में ले लिया।

इस दौरान डाक खाने में मौजूद कर्मचारियों को बाहर जाने से रोक दिया गया और सभी के मोबाइल बंद कर दिए गए। सीबीआई की जांच पिछले 8 घंटे से लगातार जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो अन्य लोगों ड्राइवर रोहित यादव वी शिव प्रताप शर्मा को भी हिरासत में लेने की जानकारी प्राप्त हो रही है। 

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: मशरूम उत्पादन से स्वावलंबी बनीं नरी गांव की महिलाएं

जौनपुर: मशरूम की खेती से लखपति बन रहीं नरी गांव की महिलाएं, CDO ने किया…

55 seconds ago

जौनपुर: BSA समीर ने की बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

जौनपुर: BSA समीर ने की बेसिक शिक्षा विभाग की अहम समीक्षा बैठक, 'निपुण भारत' और…

8 minutes ago

जौनपुर: Blinkit स्टोर सहित 7 जगहों से लिए गए खाद्य नमूने

जौनपुर: त्योहारों पर मिलावटखोरों के खिलाफ FSDA का बड़ा एक्शन, Blinkit स्टोर समेत कई प्रतिष्ठानों…

15 minutes ago

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा मंजूर, 2029 चुनाव के लिए करेंगे काम

केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा मंजूर: राज्यसभा भी छोड़ेंगे, 2029 चुनाव के लिए…

8 hours ago

CM योगी ने बदला कसारी-मसारी का नाम, माफियाओं को दी सख्त चेतावनी

प्रयागराज: अतीक अहमद के गढ़ 'कसारी-मसारी' का नाम हुआ 'कृष्णपुरी'; CM योगी बोले- 'माफियागीरी की…

8 hours ago

UP समेत 17 राज्यों में मतदाता सूची का होगा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग का बड़ा कदम: UP समेत 17 राज्यों में मतदाता…

8 hours ago