Breaking News

सुप्रीम कोर्ट : सिविल जज बनने के लिए तीन साल बतौर वकील प्रैक्टिस जरूरी

“पीठ ने अपने फैसले में कहा कि अदालत के कामकाज का प्रैक्टिकल अनुभव न्यायिक व्यवस्था की दक्षता और प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।’ सुप्रीम कोर्ट ने ‘ऑल इंडिया जज एसोसिएशन’ की याचिका पर यह फैसला सुनाया”

नई दिल्ली 20 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि सिविल जज जूनियर डिविजन के पद के लिए उम्मीदवार अब सीधे परीक्षा पास कर नियुक्त नहीं हो सकेंगे और उन्हें तीन साल कम से कम बतौर वकील प्रैक्टिस करना जरूरी है।

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस एजी मसीह और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि ‘देखा गया है कि जो नए कानून स्नातक न्यायपालिका में नियुक्त होते हैं, उनके चलते कई समस्याएं हुई हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को न्यायपालिका में दाखिल होने के लिए कम से कम तीन साल बतौर वकील प्रैक्टिस करना जरूरी होगा।’

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का देश की न्यायिक व्यवस्था पर दूरगामी असर पड़ेगा। पीठ ने अपने फैसले में कहा कि न्यायिक व्यवस्था में आने से पहले अदालत का अनुभव मिलना बेहद जरूरी है। सीजेआई ने कहा कि ‘कई उच्च न्यायालयों ने अनुभव किया है कि युवा कानून स्नातकों को न्यायिक पदों पर नियुक्त करने से कई समस्याएं होती हैं।

अदालत के कामकाज का प्रैक्टिकल अनुभव न्यायिक व्यवस्था की दक्षता और प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।’ सुप्रीम कोर्ट ने ‘ऑल इंडिया जज एसोसिएशन’ की याचिका पर यह फैसला सुनाया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रैक्टिस की अवधि नामांकन की तारीख से मानी जा सकती है। अदालत ने साफ किया कि यह आदेश उच्च न्यायालयों में हो चुकी नियुक्तियों पर लागू नहीं होगा और भविष्य में होने वाली नियुक्तियों में ही ये शर्त लागू होगी।

शर्त पूरी करने के लिए उम्मीदवार को 10 साल तक प्रैक्टिस कर चुके वरिष्ठ वकील या तय न्यायिक अधिकारी द्वारा जारी सर्टिफिकेट को दिखाना होगा। अगर कोई वकील सुप्रीम कोर्ट या उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहा है तो उन्हें सुप्रीम कोर्ट में 10 साल तक प्रैक्टिस कर चुके वकील या तय न्यायिक अधिकारी द्वारा जारी सर्टिफिकेट पेश करना होगा। 

Santosh SETH

Recent Posts

‘मिशन कर्मयोगी’: लखनऊ में 23-24 अक्‍तूबर को क्षेत्रीय साधना कार्यशाला

मिशन कर्मयोगी: लखनऊ में 23-24 अक्‍तूबर को 'साधना श्रृंखला' की तीसरी क्षेत्रीय कार्यशाला, CM योगी…

3 minutes ago

ड्रग्स पर प्रहार: 182 करोड़ की जब्ती, अमित शाह ने CM हिमंत को दी बधाई

असम में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 182 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, अमित शाह…

11 minutes ago

अमित शाह ने बस्तर में दिव्यांगों को बांटे कृत्रिम अंग, कहा- नक्सलवाद समाप्त

बस्तर के घावों पर मरहम: अमित शाह बोले- देश से नक्सलवाद समाप्त, अब पीड़ितों को…

17 minutes ago

PM मोदी ने लद्दाख को दी 3,350 करोड़ की सौगात, विकास को मिलेगी रफ्तार

लद्दाख में विकास के नए युग का आरंभ: PM मोदी ने दी 3,350 करोड़ की…

25 minutes ago

जौनपुर: पान की खेती सीखेंगे किसान, 7 दिवसीय अंतरराज्यीय भ्रमण पर रवाना

जौनपुर: पान की खेती को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, नई तकनीक सीखने 7 दिवसीय अंतरराज्यीय प्रशिक्षण…

35 minutes ago

‘पीएम सूर्य घर योजना’ पर DM सख्त, 7 नवंबर तक लगेंगे विशेष समाधान कैंप

जौनपुर: 'पीएम सूर्य घर योजना' को लेकर DM सख्त, बैंकों को लोन में देरी न…

41 minutes ago