“हर घर तिरंगा अभियान के प्रथम चरण के तहत जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में तिरंगा रैली, पेटिंग प्रतियागिता सहित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है”
जौनपुर 08 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
ब्लाक संसाधन केन्द्र मड़ियाहुॅ और प्राथमिक विद्यालय बासुदेवपट्टी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में तिरंगा रैली निकाली गयी। इस दौरान छात्रों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, जैसे नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 02 से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विद्यालयों के स्तर पर रंगोली प्रतियोगिता, रक्षाबन्धन, दीवालों पर पेन्टिग और तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
जिसके क्रम में आज ब्लाक संसाधन केन्द्र मड़ियाहूं में तिरंगा यात्रा निकाली गयी ताकि बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की जा सके और अमर शहीदों के बलिदान को याद किया जा सके।
इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय सबरहद, प्राथमिक विद्यालय सिददीकपुर कंरजाकला, कम्पोजिट विद्यालय पंचहटिया, प्राथमिक विद्यालय ककोरगहना सहित जनपद के समस्त परिषदी विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये।
विद्यालयों की दीवारों एवं सूचनापटों को तिरंगा प्रेरित कला से सजाया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। तिरंगा एवं देशभक्ति से संबंधित चित्रकला, रंगोली, कहानी, लेखन और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया।
तिरंगा थीम पर राखी बनाने की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विद्यालयों के बच्चों ने अपनी बनाई हुई राखियां सैनिकों एवं पुलिसकर्मियों को आभार पत्र सहित डाक द्वारा प्रेषित कीं इसके साथ ही माध्यमिक विद्यालयों में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक संगठन के प्रतिनिधिगण, एसआरजी, एआरपी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…
त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…
अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…
सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…