जौनपुर : छात्राओं ने वेस्ट से बनाई राखियां, सफाई कर्मियों को बांधकर जताया आभार

“नगर के एक विद्यालय प्रांगण में नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत स्वच्छ राखी – स्वच्छ बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने वेस्ट मटेरियल से सुंदर राखियां बनाकर नगर पालिका में कार्यरत सफाई मित्रों को राखी बांधकर उनका सम्मान किया”
जौनपुर 08 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इस मौके पर प्रिंसिपल ने कहा कि यह आयोजन न केवल रक्षाबंधन पर्व की भावना को सशक्त करता है, बल्कि स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के प्रति समाज के कृतज्ञ भाव को भी अभिव्यक्त करता है।
छात्राओं ने ‘वेस्ट टू आर्ट’ की तकनीक से पुराने कागज, प्लास्टिक, रिबन, बटन आदि सामग्री से आकर्षक राखियां तैयार कीं, जिससे यह संदेश भी गया कि कचरे का भी रचनात्मक उपयोग किया जा सकता है।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर (शहरी) श्रीमती खुशबू यादव ने छात्राओं को घर से निकलने वाले कचरे को सूखा और गीला अलग-अलग करने की सलाह देते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों का सम्मान करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में स्वच्छ सारथी क्लब की छात्राओं ने भी भाग लिया और सफाई मित्रों को मिठाई खिलाकर उन्हें धन्यवाद दिया। इस पहल से बच्चों में स्वच्छता और सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न हुई।
नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न सिर्फ एक पर्व को पर्यावरण और स्वच्छता से जोड़ने का प्रयास है, बल्कि समाज में सेवा भाव और सम्मान की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। इस मौके पर छात्र सहित अन्य लोग मौजूद रहें। संचालन सलमान शेख ने किया।
Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

8 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

8 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

13 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

13 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

14 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

15 hours ago