जौनपुर : सशक्त शक्ति केन्द्र ही मंडल और बूथ के बीच की मजबूत कड़ी है – धर्मपाल सिंह

“भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को कहा कि सशक्त शक्ति केन्द्र ही मंडल और बूथ के बीच की मजबूत कडी है। शक्ति केन्द्र की मजबूत संरचना से बूथ की संरचना मजबूत होगी और मजबूत बूथ से भाजपा मजबूत होगी”

जौनपुर 10 / 09 / 2025 आमोद सिंह की रिपोर्ट 

उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर जवाबदेही का कल्चर तैयार करना है। श्री धर्मपाल सिंह जौनपुर व मछलीशहर में मंडल अध्यक्ष तथा शक्ति केन्द्र संयोजको की बैठक के साथ ही अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित किया और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, सेवा पखवाड़ा तथा बूथ विजय की रणनीति पर चर्चा की।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ताओं का समृद्ध संगठन है।

संगठन विस्तार की सतत प्रक्रिया के तहत नए लोंगो को संगठन से जोड़ना तथा युवाओं व महिलाओं को कार्यक्रमों व अभियानों में भागीदारी देकर उन्हें सक्रिय करना है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक न्याय के सिद्धान्त पर चलते हुए सभी वर्गों के साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक व सामाजिक विकास तथा राजनैतिक भागीदारी के लिए सतत कार्य कर रही है।

भाजपा सरकारों के लोकमंगलकारी कार्य लेकर बार-बार, हर बार लोक दरबार में पहुंचने का स्वभाव विकसित करना होगा। श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि शक्ति केन्द्र की मजबूत संरचना पर काम करते हुए शक्ति केन्द्र की जिम्मेदारी सक्रिय तथा ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को सौंपना है।

शक्ति केन्द्र के सशक्त होने से बूथ प्रभावी होगा और पार्टी के सभी अभियान एवं कार्यक्रमों के साथ ही मोदी सरकार व योगी सरकार की योजनाएं तथा पार्टी की विचारधारा प्रत्येक घर तक पहुंच सकेगी।

मजबूत बूथ और शक्ति केन्द्र से मंडल मजबूत होगें और तीनों संरचनाओं के प्रभावी होने से संगठन मजबूत होगा। संगठन के मजबूत होने से संकल्प पूर्ण होगें और संकल्प पूर्ण होने से आत्मनिर्भर वैभवशाली राष्ट्र व समाज का निर्माण होगा।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख बनाने का काम करना है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता बनाना तथा दिवगंत या क्षेत्र छोड़कर अन्यत्र चले गए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने का काम करना है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से प्रारम्भ होने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान, स्वच्छता और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से आमजन को जोड़कर लोकमंगलकारी कार्यों में सभी को सहभागिता सुनिश्चित करना है।

श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्रत्येक योजना गरीब कल्याण के लिए समर्पित है, जिसमें सबसे अधिक लाभान्वित अनुसूचित जाति वर्ग हुआ है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब से जुडे़ स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। भाजपा सरकार बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वच्छता कर्मियों के पैर धुलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व को संदेश दिया कि भारतीय संस्कृति में कोई भी व्यक्ति और कोई भी कार्य छोटा नही है। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब द्वारा लिखित संविधान की मजबूती तथा अनुसूचित वर्ग की उन्नति के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों में सदैव अनुसूचित वर्ग के संवैधानिक अधिकारो को मजबूती मिली है। मोदी जी ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाकर बाबा साहेब के प्रति सच्चे अर्थाे में राष्ट्र की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की है।

अखिलेश यादव के मंच से बाबा साहेब को भू-माफिया कहकर अपमानित किया गया सपा की सरकार के समय अनुसूचित वर्ग के मकान, खेत, खलिहानों पर सपा के गुण्डों ने कब्जे किए उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित किया गया।

मुस्लिम तुष्टीकरण की प्रबल पेरोकार कांग्रेस व सपा के समय गुण्डों अपराधियों, माफियाओं तथा भ्रष्टाचारियों को राजनैतिक संरक्षण दिया गया। सपा सरकार में बहन-बेटियों का शौहदों की डर से स्कूल जाना बंद हो गया था। आज योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के भयमुक्त वातावरण में खेत, खलिहान, दुकान, मकान तथा मां, बहन, बेटी का सम्मान सुरक्षित है।

श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठनात्मक संरचना की मजबूती तथा मोदी-योगी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही विपक्ष के झूठ, प्रपंच, षड़यंत्र को विफल करने के लिए जनसंवाद करना है और सपा, कांग्रेस के शासनकाल के काले कारनामों, मुस्लिम तुष्टीकरण, जातिवाद, सत्ता संरक्षित अपराध, भ्रष्टाचार तथा अराजकता को बार-बार लोक दरबार में लेकर पहुंचना है।

जिलाध्यक्ष ने बैठक में जिला पदाधिकारियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि वर्तमान में एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान चल रहा है। भाजपा के पास देश का सबसे समृद्ध और अनुशासित कार्यकर्ता संगठन है, जिसकी बेहतर योजना और सक्रिय भागीदारी से हर चुनाव को निर्णायक बनाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़ा में भाजपा के सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सेवा के कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को मजबूत करें।

सेवा पखवाड़ा 2 अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें 18 कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसमें बूथ स्तर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती का आयोजन प्रमुख है। उन्होंने आगे कहा कि आज भयमुक्त वातावरण है प्रत्येक व्यक्ति का खेत, खलिहान, घर, मकान तथा मां, बहन, बेटियों का सम्मान सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि हमें अनुसूचित जाति वर्ग के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार द्वारा उनके हित में किए गए कार्यों तथा बाबा साहेब के सम्मान में किए गए कार्योें को लेकर पहुंचना है।

इसके साथ कांग्रेस, सपा जैसे विपक्षी दलों द्वारा किए गए बाबा साहेब के अपमान तथा अनुसूचित वर्ग पर किए गए अत्याचारों पर भी चर्चा करना है। जन-जन तक पहुंचकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम का पर्दाफाश करना है और हर षड़यंत्र को विफल करना है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.