जौनपुर : योजनाओं में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्यवाई – जिलाधिकारी

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा एचडीएफसी बैंक शाखा जेसीज चौराहा का औचक निरीक्षण किया गया”

जौनपुर 29 / 04 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना अंतर्गत लंबित प्रार्थना पत्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। 56 लंबित आवेदनों के ससमय निस्तारण न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के संबंध में जितने भी आवेदन आए हैं उसमें तत्काल प्राथमिकता पर कार्य करते हुए ऋण वितरण कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि यह योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके द्वारा युवाओं को नया उद्यम स्थापित करने का अवसर प्राप्त होगा तथा जनपद की सीडी रेशियो में भी वृद्धि होगी। जिलाधिकारी ने मुद्रा ऋण योजना के अंतर्गत कितने लोगों को ऋण वितरित किया गया है, के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने प्रबंधक को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए अन्यथा की दशा में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने आवेदकों से दूरभाष के माध्यम से फीडबैक भी लिया। साथ ही अग्रणी जिला प्रबंधक को सभी बैंकों में लंबित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के आवेदनों के शीघ्र निस्तारण करने तथा स्वीकृत ऋण के शीघ्र वितरण हेतु निर्देश दिए।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

18 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

18 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

18 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

19 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

19 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

19 hours ago