जौनपुर : 15 दिवसीय “बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जयंती कार्यक्रम का हुआ समापन

“भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर जी की जयंती को जनपद में 14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025 तक ’’हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’’ की टैगलाइन के अंतर्गत उत्साह के रूप में मनाया गया”

जौनपुर 29 / 04 / 2025 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

‘‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान‘‘ के अन्तर्गत भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर 14 अप्रैल 2025 से 28 अप्रैल 2025 पखवाड़ा तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रम/समारोह के समापन के अवसर पर कलेक्ट्रट परिसर, जौनपुर से प्रभात फेरी निकाली गयी।

प्रभात फेरी को सदस्य विधान परिषद, उ0प्र0 बृजेश सिंह ‘‘प्रिंशु‘‘, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया।  रैली में परिषदीय विद्यालय के0जी0वी0बी0 एवं इंटरमीडिएट के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

एमएलसी एवं जिलाधिकारी द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर से सम्बन्धित नारों का उद्घोष करवाकर उपस्थित सभी को जोश से लबरेज कर दिया। प्रभात फेरी का समापन अम्बेडकर तिराहे पर भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

तथा एमएलसी0द्वारा ‘‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान‘‘ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सरकार की मंशानुरुप भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के आदर्शों, समाज में हुए बदलाव तथा संविधान की भावना के बारे में बताया गया।

उन्होंने कहा कि ग्राम, ब्लॉक, विकासखंड, तहसील सहित बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के विभिन्न विद्यालयों में इस 15 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ और बाबा साहब के विचारों को आत्मसात किया गया।

जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वहॉ उपस्थित गणमान्य एवं बच्चों को सम्बोधित करते हुए शिक्षा के महत्व को बताया गया कि किस प्रकार भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जी ने शिक्षा के बल पर समाज में आमूल-चूल परिवर्तन लाया तथा भारत जैसे लोकतांत्रिक एवं विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों वाले देश में सबसे बड़े संविधान की रचना की।

इस रैली में अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अंबष्ट, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के एस0आर0जी0, शिक्षक-शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

18 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

18 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

18 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

18 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

19 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

19 hours ago