“जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला श्रवण कुमार यादव द्वारा मान्यता से अधिक कक्षाओं का अवैध रूप से संचालन करने पर दो शिक्षण संस्थाओं पर कार्रवाई की है”
जौनपुर 02 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
माँ शीतला गुरुकुल, नेवादा ईश्वरी सिंह“ को केवल कक्षा 5 तक की मान्यता प्राप्त थी, जबकि विद्यालय में कक्षा 12 तक पठन-पाठन कार्य अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।
जांचोपरांत उच्च कक्षाओं का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। इसी क्रम में “शिवशक्ति पब्लिक स्कूल“, जिसे केवल कक्षा 6 से 8 तक संचालन की अनुमति थी, को भी मान्यता की सीमा से अधिक गतिविधियों के चलते बंद करा दिया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशत किया है कि शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता की शर्तों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई अन्य विद्यालय भी इसी प्रकार का अवैध संचालन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की जाएगी।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…