जौनपुर आकांक्षा हाट दिवस : चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल

“28 जुलाई 2025 से 02 अगस्त 2025 तक जनपद में आकांक्षा हाट दिवस का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। 01 अगस्त 2025 को चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल लगाते हुये कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आंक्षात्मक ब्लॉक से एवं जनपद के सुदुरवर्ती क्षेत्रों से जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया”

जौनपुर 02 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य ब्रजेश सिंह प्रिंशू द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद ब्रिजेश सिंह प्रिन्शू द्वारा अपने उदबोधन में बताया गया कि आकाक्षांत्मक ब्लॉक योजना भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री जी की एक महत्वपूर्ण योजना है।

जिसमें जनपद के दो ब्लॉक रामपुर एवं मछलीशहर चयनित है। जिसमें सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं से ब्लॉक के सभी जनमानस को संतृप्त किया जाना है। जिसके लिये हम सभी लोगों को मिलजुल कर कार्य करना है।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोडल अधिकारी आंक्षात्मक ब्लॉक डा0 बी0सी0 पन्त द्वारा विभाग में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी।

उन्होंने बताया गया कि जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम यथा जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योजना, गैर संचारी रोगों के रोकथाम के लिये एन0सी0डी0 कार्यक्रम तथा संचारी रोगों के रोकथाम के लिये कार्यक्रम चलाये जा रहे है।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना भारत सरकार द्वारा 2018 में शुरू की गई एक स्वास्थ्य योजना है। जिसका उद्देश्य देश के गरीब और वंचित परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करना है।

अधिकृत सरकारी एवं गैर-सरकारी चिकित्सालयों में विभिन्न बीमारियों का योजना में चयनित परिवार को 05 लाख रू0 तक निःशुल्क उपचार प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत ब्लॉक एवं जनपद स्तरीय चिकित्सालयों में गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जॉच परामर्श, एवं उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है।

जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत मातृत्व एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने हेतु संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रसव कराने वाली गर्भवती महिलाओं एवं बीमार नवजात शिशुओं को निःशुल्क कैसलेस स्वास्थ्य सेवायें प्रदान किया जाता है।

गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिये जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर एन0सी0डी0 क्लीनिक संचालित है। जिसमें गैर संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवायें प्रदान की जा रही है। जनपद में 102/108 एम्बुलेंस द्वारा मरीजों को निःशुल्क चिकित्सालय में लाने एवं ले जाने हेतु एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

डा0 नरेन्द्र कुमार सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि नियमित टीकाकरण के अन्तर्गत बच्चों को कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाने हेतु बच्चों को जन्म से लेकर विभिन्न चरणों में अलग-अलग टीके लगाकर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को मजबूत किया जाता है।

जिला कुष्ठ अधिकारी डा0 प्रभात सिंह द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा कुष्ठ रोग को खत्म करने के लिये कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो एक केन्द्र प्रायोजित कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोग के बोझ को कम करना, विकलांगता की रोकथाम करना और इस बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

जिला कार्यक्रम समन्यवक टी0बी0 कार्यक्रम सलिल यादव द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के बारे मे बताया गया कि यह भारत सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य देश से क्षय रोग(टी0बी0) को खत्म करना है। यह कार्यक्रम 2025 तक भारत में टी0बी0 को खत्म करने के लक्ष्य पर केन्द्रित है।

मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया द्वारा कहा गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित लोगों तक सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पहुॅचाना है।

उनके द्वारा यह भी बताया गया कि स्वास्थ्य के लिये दवाओं पर निर्भरता जरूरी नही है। उसके लिये अपने खान-पान एवं जीवनशैली में परिर्वतन कर बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम का संचालन सुशील अग्रहरी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला प्रशासन के नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 डी0के0 सिंह, डा0 आलोक सिंह, डा0 अजय सिंह, डा0 मेजर तपीस कुमार, डा0 प्रभात यादव, सत्यव्रत त्रिपाठी जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एन0एच0एम0, नीरज सिंह जिला मातृत्व स्वास्थ्य सलाहकार, खुवैब रजा डी0सी0पी0एम0, जयप्रकाश गुप्ता एफ0एल0सी0, धीरज यादव, कुलदीप श्रीवास्वत आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

12 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

12 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

17 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

17 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

17 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

19 hours ago