“यातायात प्रभारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा विशेष अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत बिना फिटनेस के, बिना नम्बर प्लेट के चलने वाले तथा निर्धारित रुट नम्बर पर नही चलनें वाले 200 ई-रिक्शा वाहनों को चेक किया गया”
जौनपुर 02 / 08 / 2025 जिला संवाददाता अब्दुल हई की रिपोर्ट
जिसमें 62 ई- रिक्शा वाहनों का चालान व 32000/- का जुर्माना वसूल किया गया। तथा 10 वाहन को कोई भी प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराने के कारण सीज किया गया।
साथ ही जनपद के सार्वजनिक मार्गो, चौराहों व तिराहों पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनो पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…