जौनपुर : जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज ने लोगों को दिया मानवता का संदेश

“जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्त पंकज जी महाराज अपनी 122 दिवसीय जनजागरण यात्रा के साथ ब्लाक बक्शा के मां काली मन्दिर बड़ी बाग सुजियामऊ पड़ाव पर पधारे”
जौनपुर/बक्शा 02 / 08 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट
यहां आयोजित सत्संग सभा को सम्बोधित करते हुये कहा सारी आत्मायें प्रभु के देश से आ रही देववाणी, आकाशवाणी पर उतार कर मानव शरीर में लाई गईं। पैदा होने के बाद उस शब्द ‘नाम’ से उसका सम्बन्ध टूट गया। उसे अब यह बोध नहीं रहा कि वह कहां से आई और मृत्यु के बाद कहां जायेगी?
कर्मों के बन्धन में फंस कर वह विभिन्न योनियों में भटका खा रही है तथा नर्कों चौरासी की यातनायें झेल रही है। अबकी बार जन्म जन्मान्तरों के पुण्य से यह मानव तन मिल गया है। अब इसको व्यर्थ में जाने न देें। प्रभु की जीते जी प्राप्ति करने वाले सन्त सत्गुरु की तलाश करें।
वह जो भजन का प्रसाद दें उसे लेकर जीवन सफल बनायें। इसी प्रयोजन से दयालु प्रभु ने अपने अजर-अमर देश से सन्तों को धराधाम पर भेजा। उन्होंने यहां आकर अपना परिचय देते हुये बताया ‘‘हम आये वहि देश से, जहां तुम्हारा धाम। तुमको घर पहुंचावना एक हमारा काम।।’’
उन्होंने कहा दुनिया के लोग संसार की विद्या को पढ़कर अहंकार में डूब जाते हैं कि उनके जैसा कोई नहीं लेकिन उन्हें यह ज्ञान नहीं दुनिया का ज्ञान जहां समाप्त हो जाता है उसकी चोंटी से आध्यात्मिक ज्ञान प्रारम्भ होता है।
आप जब बताई विधि से सुरत शब्द नाम योग की साधना करेंगे तो आप की आत्मा प्रभु के देश से आ रही आकाशवाणी को पकड़ कर शरीर से बाहर होकर ऊपरी मण्डलों में चली जायेगी जैसे चिड़िया अपने घोसले से निकल कर आसमानों का सफर करके अपने घोसले में वापस आ जाती है।
इस परमात्मा के बनाये मनुष्य मन्दिर में जो लोग मांस के लोथड़े डालते हैं, शराब आदि के कतरे डालते हैं इसकी कठोर सजा मिलेगी। मांसाहार छोड़ कर शाकाहारी बनना, नशों को त्यागना, चरित्र उत्थान समय की मांग है।
संस्थाध्यक्ष ने कहा अच्छा समाज, राम राज्य तब आयेगा जब आदमी-आदमी से प्रेम करने लगेगा, निःस्वार्थ भाव से एक-दूसरे की सेवा करने लगेगा, सबमें प्रेम, सत्य, दया, करुणा, उदारता, परोपकार के गुण पैदा हो जायेंगे।
युग महापुरुष बाबा जयगुरुदेव जी ने भविष्य में सतयुग आने की बात कह रखी है। अच्छा समाज बनाने में आप सभी सहयोग करें। इस अवसर पर ऋषिदेव श्रीवास्तव, अरुण कुमार वर्मा, महेन्द्र कुमार बिन्द, रतनलाल प्रजापति, राजबहादुर शर्मा, रामचन्द्र यादव, मनोज यादव प्रधान, राम सहाय ‘‘गब्बर’’ प्रधान, मास्टर कमलेश यादव, डा. राममूर्ति चौहान, सहयोगी संगत हरदोई के संदीप कुमार, राम सिंगार ,आकाश, मलिखेराम आदि मौजूद रहे। शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन ने सहयोग किया।
Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

15 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

15 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

20 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

20 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

20 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

22 hours ago