“सिकरारा थाना क्षेत्र के समसपुर खपरहा में रविवार की सायं भैंस चराने को विवाद में गोली चल गई। इस दौरान चली गोली में दो भाई घायल हो गए। एक गंभीर रूप से घायल युवक का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है”
सिकरारा – 21 / 10 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
सिकरारा के समसपुर खपरहा निवासी आदर्श चौबे(27) रविवार की सुबह गांव में भैंस चरा था। इस दौरान उसकी भैंस गांव के एक व्यक्ति के खेत में जाकर फसल चर ली। जिसके बाद दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी।
उसने इसकी सूचना घर पहुंचकर परिजनों को दी तो इसके बाद अन्य लोगों के साथ विपक्षियों के घर पहुंचकर पिटाई कर दी। उससे आक्रोशित होकर विपक्षी सायं करीब 6.30 बजे छह की संख्या में दो बाइक से आदर्श के घर पहुंचे। अपने आप कों को घिरता देख हमलावरों ने पांच से छह राउंड गोलियां चला दी।
इसमें से एक गोली आदर्श के बाए जांघ के पिछले हिस्से में लग गई। वहीं उसका छोटा भाई आयुष चौबे भी छर्रा लगने से घायल हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान दौरान विपक्षी के दो लोगों की पिटाई भी हुई।
हमलावर की एक बाइक छूट गई। जिसको पुलिस अपने साथ थाने ले गई। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा में उपचार कराया गया।
जहां से आदर्श की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ परमानंद कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। परिजनों की तरफ से तहरीर दी जा रही है।
इस बाबत क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि हमलावरों की संख्या छह बताई जा रही है। भैंस चराने के विवाद में मारपीट हुई थी।
जिसके जवाब में गोली चलाई गई। इसमें एक भाई को गोली लगी हैं, दूसरे को छर्रा लगा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…
यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…
रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…
जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…