बद्दी/सोलन – औद्योगिक कम्पनियो में कामगारों की सुरक्षा राम भरोसे

“औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में लगातार हो रही दुर्घटना में सुरक्षा के अभाव में कामगार अपनी जान गंवा रहे हैं। सुरक्षा के इंतजाम को लेकर उद्योगपति सतर्क नहीं है। एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी बड़ी दुर्घटना है। जिसमें पांच कामगार अपनी जान गंवा चुके हैं”

बद्दी/सोलन 21 /10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में लगातार हो रही दुर्घटनाओ से उद्योगपति सबक नहीं ले रहे है।  कामगारों की सुरक्षा राम भरोसे ही चल रही है।

अभी एक सप्ताह पूर्व औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में उद्योग की दीवार गिरने से दो महिला कामगार दब जाने से उनकी मौते हो गई थी। शुक्रवार को बद्दी के काठा में एक काॅस्मेटिक उद्योग में एक कामगार की टेबलेट सेक्शन में ड्यूटी के दौरान आग लगने से मौत हो गई थी।

अब इस घटना को दो दिन भी नहीं हुए थे कि अब तीसरी घटना पलासड़ा में हो गई और यहां पर दो कामगार अपने जीवन से हाथ धो बैठे। देश के विभिन्न हिस्सों से बीबीएन में बेरोजगार लोग काम करने आते हैं।

लेकिन यहां उद्योगपति सुरक्षा प्रबंध मुहैया कराने में नाकाम रहे हैं। विदित रहे कि फरवरी माह में औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी की परफ्यूम कंपनी में आग से आठ लोगों की मौत के बाद सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में एक कमेटी का गठन करने की घोषणा की थी जो बीबीएन के उद्योगों को सुरक्षा प्रबंधनों का जायजा लेगी।

लेकिन न तो कोई कमेटी गठित हुई और न ही आग से बचने के लिए कामगार को उद्योगों में कोई सुरक्षा के इंतजाम हो रहे हैं। जिससे कामगार अपना जीवन दाूव पर लगा कर ड्यूटी कर रहे हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

3 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

3 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

4 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

4 hours ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

4 hours ago

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश को हटाया, ईशान आनंद को जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…

4 hours ago