जौनपुर – युवक का अपहरण कर मांगी 40 लाख रुपये की फिरौती

“सुरेरी थाना क्षेत्र के हनुमानगंज अड़ियार गांव निवासी युवक का भोर में टहलने के दौरान अपहरण हो गया। परिजनों से 40 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई है।

पुलिस घटना में मुकदमा दर्जकर मामले की खोजबीन में जुटी है। अपहरणकर्ताओं ने 24 घंटे के अंदर फिरौती की रकम न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है”

जौनपुर 21 / 10 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी सूरज गुप्ता (25) बीते शुक्रवार की भोर में टहलने के लिए घर से निकला था।

काफी समय बीत जाने के बाद जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, देर शाम तक कहीं कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पास पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश कराई।

कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 19 अक्तूबर शनिवार की सुबह युवक के चाचा राजीव गुप्ता के मोबाइल पर भतीजे के ही मोबाइल से व्हाट्सएप मैसेज भेजकर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

मैसेज में चेताया गया था कि 24 घंटे के अंदर रकम नहीं मिली तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। संदेश देखते ही परिजनों के होश उड़ गए।

तब तक चार पहिया वाहन में बैठाए हुए युवक का फोटो भी परिजनों को भेजा गया। इससे परिजन किसी अनहोनी की शंका से दहशत में आ गए।

शनिवार की शाम को ही युवक के पिता प्रदीप गुप्ता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दी गई तहरीर पर अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में तो जुट गई। 48 घंटे बीत जाने के बावजूद भी पुलिस युवक का पता नहीं लगा सकी है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले में मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन की जा रही है।सीओ विवेक सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में तीन टीम लगातार कार्य कर रही है लेकिन युवक का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

एसपी ने परिजनों व हिस्ट्रीशीटरों से की पूछताछ

एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा रविवार की शाम थाने पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों समेत थाना क्षेत्र के कुछ हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ की।

इसके बाद एसपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा को आवश्यक दिशा-निर्देश देते चले गए। इसके बाद एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने थाने पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी ली।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

1 day ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

1 day ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

1 day ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

2 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

2 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

2 days ago