जौनपुर श्यामजी गुप्ता नगर पालिका

जौनपुर: सुबह धोखाधड़ी में जेल गया श्यामजी गुप्ता, शाम को नामित सभासद

यूपी का अजब-गजब खेल : जौनपुर में जो नेता सुबह धोखाधड़ी में गया जेल, शाम को सरकार ने उसे बना दिया ‘नगर पालिका सदस्य ‘

जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला राजनीतिक वाकया सामने आया है, जिसने पूरे प्रशासनिक महकमे और आम जनता को चकरा कर रख दिया है।

यहाँ एक व्यक्ति का नाम एक ही दिन में दो बिल्कुल विपरीत वजहों से सुर्खियों में आ गया। एक तरफ पुलिस ने उसे धोखाधड़ी के आरोप में सलाखों के पीछे भेज दिया, तो वहीं दूसरी तरफ शाम होते-होते शासन ने उसे नगर पालिका परिषद का नामित सदस्य घोषित कर दिया!

क्या है पूरा मामला?

यह दिलचस्प मामला शाहगंज नगर के शाहपंजा मोहल्ला निवासी श्यामजी गुप्ता से जुड़ा है। श्यामजी गुप्ता (पुत्र काशीनाथ) के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज थी।

इसी केस में कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने सोमवार की सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

शाम को मिली शासन से ‘खुशखबरी’

सुबह की गिरफ्तारी की खबर अभी इलाके में ठंडी भी नहीं हुई थी कि देर शाम एक आधिकारिक अधिसूचना ने सबको चौंका दिया।

राज्यपाल की ओर से शाहगंज नगर पालिका परिषद के 5 नामित सदस्यों की सूची जारी की गई। हैरानी की बात यह रही कि इस सरकारी सूची में उसी श्यामजी गुप्ता का नाम प्रमुखता से शामिल था, जो उस वक्त जेल की हवा खा रहा था।

चौराहों और सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म

एक तरफ कानूनी शिकंजा और दूसरी तरफ शासन का इतना बड़ा भरोसा! इस भारी विरोधाभास ने स्थानीय राजनीति में हड़कंप मचा दिया है।

लोग सोशल मीडिया से लेकर पान की दुकानों और चौराहों तक इस अजब-गजब संयोग के चटखारे ले रहे हैं।

अब पूरे जिले की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जेल जाने के बाद क्या श्यामजी गुप्ता की यह सदस्यता बरकरार रहेगी, या फिर फजीहत से बचने के लिए शासन अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करेगा?

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.