जौनपुर/शाहगंज : जिलाधिकारी ने आईसीटी लैब का उद्घाटन किया

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन के शुभ अवसर पर विकास खण्ड क्षेत्र शाहगंज के कम्पोजिट विद्यालय सबरहद शाहगंज में आईसीटी लैब का फीता काटकर  उद्घाटन किया गया”

जौनपुर/शाहगंज 22 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डेस्क 

उन्होंने डिस्कवरी लैब का अवलोकन करते हुए बच्चों से संवाद किया और उन्हें फल वितरित करते हुए प्रोत्साहित भी किया। जिलाधिकारी द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित अध्यापक अशोक सोनकर और ग्राम प्रधान मुकेश राजभर को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने जनपद के सभी सम्मानित ग्राम प्रधानगण और प्रधानाध्यापकगणों से अपील किया कि कंपोजिट विद्यालय सबरहद से प्रेरणा लेते हुए विद्यालयों को उत्कृष्ट श्रेणी में लाने के प्रयास किए जाए।

जिलाधिकारी के द्वारा आंवले के पौधे का वितरण करते हुए बताया गया कि आंवले में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसके सेवन से प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों के मिड-डे-मील में करौंदे के अचार, आंवले का अचार के साथ-साथ स्थानीय हरी सब्जियों का भी बढ़ावा दिया जाए।

उन्होंने कहा कि बच्चे भारत का भविष्य जिसके लिए उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है। उन्होने सभी शिक्षको को निर्देशित किया कि बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दी जाए।

जिलाधिकारी के द्वारा विद्यालय के प्रागंण में हरा भरा और गुणवत्तायुक्त शिक्षण व्यवस्था देखकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, सभी अध्यापकगणो और ग्राम प्रधान के प्रति प्रसन्नता जाहिर की गयी।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, तहसीलदार शाहगंज, खंड शिक्षा अधिकारी, डीसी एमडीएम अरुण मौर्य सहित अन्य उपस्थित रहे।