जौनपुर / शाहगंज : परिजनों की डांट से नाराज युवक ने पिया कीटनाशक
“शाहगंज क्षेत्र के अर्गूपुर कला गांव में एक 20 वर्षीय युवक ने परिजनों से डांट खाने के बाद कीटनाशक पी लिया। युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया”
जौनपुर 14 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
विनोद सिंह के बेटे आदर्श सिंह को सुबह परिजनों ने किसी बात पर डांट लगाई थी। इससे नाराज होकर उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। परिजन आदर्श की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र में स्थित अर्गूपुर कला गांव में यह घटना हुई।











