जौनपुर : प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर “सेवा पखवाड़ा” का हुआ आगाज

“प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाना है, जिसके प्रथम दिन जनपद में ’’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’’ का आयोजन मेडिकल कालेज, समस्त सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो एवं समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरो पर शिविर लगाकर किया गया”

जौनपुर 18 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

राजकीय उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत/प्रभारी मंत्री/मुख्य अतिथि ए०के० शर्मा और राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया।   

इस दौरान प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया और उनके उद्बोधन को सुना गया। प्रभारी मंत्री द्वारा टीबी के मरीजो को पोषण पोटली, आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड और छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया।

मंत्री द्वारा मेडिकल कालेज परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल के अवलोकन किया गया और नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी की गयी।

प्रभारी मंत्री द्वारा देश को कुपोषण मुक्त स्वथ्य मजबूत बनाने, राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान सही पोषण का संदेश पहुचाने तथा इसे देश व्यापी आन्दोलन बनाने का संकल्प दिलाया गया, जिससे देश के सभी बच्चे स्वस्थ रहे।

प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके दीर्घायु होने के कामना की गयी। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश को इसी प्रकार सबल नेतृत्व की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश प्रतिदिन सशक्त होने की दिशा में अग्रसर है और सुरक्षित हाथो में है। राष्ट्रीय राजमार्गो, रेलवे, एयरपोर्ट, स्वास्थ्य के क्षेत्र और किसानो की आय बढाने सहित विभिन्न क्षेत्रों में नये आयाम स्थापित किये जा रहे है।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर देश मे 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत सभी लोग देश की सेवा का संकल्प लेंगे। उन्होंने सभी से कहा कि सभी लोग स्वच्छता का संकल्प ले।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आहवाहन के क्रम में सभी महिलाए स्वास्थ्य कैम्प में जाकर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करा ले, जिससे किसी भी बीमारी होने की दशा में उनका समय से इलाज हो सके। उन्होंने सभी से कहा कि अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर रुपये 05 लाख तक के निःशुल्क इलाज का लाभ उठाये।

राज्यसभा सांसद ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश की पहचान विश्व पटल पर स्थापित की है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे और स्वास्थ्य कैम्प में जाकर स्वास्थ्य जांच अवश्य करा ले, क्योकि महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा।

शासन के द्वारा गर्भधारण से लेकर बच्चे के जन्म तक स्वास्थय सुविधाए उपलब्ध करायी जा रही है और सभी से सरकारी अस्पताल में ईलाज कराने के लिए अपील भी की।

जिलाधिकारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया गया कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि मातृशक्ति सशक्त होगी तभी देश सशक्त होगा। पोषण माह के दौरान सभी को पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

प्रभारी मंत्री द्वारा मॉ शीतला चौकिया धाम का दर्शन किया गया।प्रभारी मंत्री द्वारा जनप्रतिनिधिगणों के साथ मंदिर प्रांगण में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

उन्होंने सफाई कर्मियों को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। प्रभारी मंत्री द्वारा एक पेड़ मॉ के नाम अन्तर्गत मंदिर प्रांगण में ही महोगनी का पौधरोपण और अन्य पौधों का वितरण भी किया गया।

सेवा पखवाडा के प्रथम दिन प्रभारी मंत्री द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान रक्तदान करने वालों को प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, प्राचार्य मेडिकल कालेज, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.