जौनपुर / सरपतहा : 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कीआत्महत्या
“सरपतहां थाना क्षेत्र के बुढ़ूपुर गांव में एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक बिंद पुत्र स्व. जैसराज बिंद के रूप में हुई है”
जौनपुर / सरपतहा 28 / 07 / 28/07/2025 Santosh Seth
मिली जानकारी के अनुसार, दीपक अपने गांव से बोल बम कांवरियों को विदा करके घर आया था। उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद खेती के काम से लौटकर घर आई मां ने पुत्र का शव देखा। वह बदहवास होकर चिल्लाने लगी।
परिजनों ने दीपक को फंदे से उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
सूचना मिलते ही सरपतहां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राथमिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।











