जौनपुर : 11 हजार 461 अभ्यर्थियों ने दी RO-ARO की परीक्षा
“रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी-2023 की प्रारंभिक परीक्षा हुई। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक पाली में हुई”
जौनपुर 28 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
परीक्षा में कुल पंजीकृत 22176 परीक्षार्थियों में से 11 हजार 461 उपस्थित रहे। जबकि 10 हजार 715 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थिति प्रतिशत 51.68, अनुपस्थित प्रतिशत 48.32 रहा।
इस सम्बन्ध में एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 47 परीक्षा केंद्र 11 पुलिस स्टेशनों के अंतर्गत आते हैं। परीक्षा को पारदर्शी, नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 47 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 47 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
नगर के टीडी कॉलेज के अंदर लाइन लगाकर अभ्यर्थियों को बायो मैट्रिक परीक्षण करके प्रवेश दिया गया । साथ ही ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई।
सभी केंद्रों पर दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया गया था जो आसपास सॉल्वर गैंग की गतिविधियों और फोटोस्टेट मशीनों पर निगरानी रखे हुए थे।
सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर एसएचओ एवं सीओ की ड्यूटी रही। ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी गयी थी। प्रशासन ने 47 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 47 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की थी।
नगर के टीडी कॉलेज में अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक परीक्षण करके ही प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।











