जौनपुर : सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन का अधिवेशन सम्पन्न

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा जौनपुर का अधिवेशन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ”

“जौनपुर 16 / 04 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट” 

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने 90 वर्ष की उम्र से अधिक दो पेंशनर्स महाबल यादव तथा पारस को अंगवस्त्रम प्रदान कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

उन्होंने पेंशनर्स को आश्वस्त कराया कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति आदि प्रकरण जो संज्ञान में लाया गया है उसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पेंशनर्स की समस्याओं की एक सूची तैयार कर तत्काल निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी ने पेंशनर्स को आश्वस्त किया कि कोई भी पेंशनर स्वयं उनसे अपनी समस्याओं को संज्ञान में ला सकता है उसका भी निस्तारण यथा संभव कराया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर ने कहा कि कोषागार स्तर से किसी भी पेंशनर्स का कोई प्रकरण लंबित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या संज्ञान में लाई जाती है तो उसका तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी से प्रांतीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी एल कुशवाहा, उपाध्यक्ष एसके मिश्रा ने भी सहभागिता करते हुए प्रदेश सरकार एवं पेंशनर्स के संबंध में किया जा रहे कार्यों एवं हित लाभ आदि के बारे मे विस्तृत जानकारी दिया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में जनपद की पुरानी कमेटी को भंग करते हुए पुनः निर्वाचन कराया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सी.बी. सिंह को अध्यक्ष, राजबली यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृपा शंकर उपाध्याय को जिला मंत्री तथा राम आश्रय रजत को संप्रेक्षक पद हेतु निर्वाचित घोषित किया गया। अन्य पदों का चयन अध्यक्ष सीबी सिंह कार्यकारिणी की सहमति से निस्तारित करने हेतु अधिकृत किया गया।

अधिवेशन में मुख्य रूप से पूर्व अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह, पूर्व अधिशासी अभियंता श्यामलाल प्रजापति, प्रोफेसर आसाराम, प्रांतीय अध्यक्ष बेसिक शिक्षा सेवानिवृत्ति संघ सत्यदेव सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, ओमकार मिश्रा, कंचन सिंह, के के त्रिपाठी, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, अजय सिंह, बीबी सिंह, दशरथ राम, सुखराम, नरेंद्र त्रिपाठी, नंदलाल, मंजू रानी राय, महालक्ष्मी वर्मा, मिठाई लाल, बचन मिश्रा, सूबेदार यादव, मुरारी सिंह, क्रांति सिंह, रीता गुप्ता आदि ने संबोधित करते हुए संगठन को सुदृढ़ करने पर बल दिया।

अधिवेशन में बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे। अधिवेशन के अंत में निर्वाचित पदाधिकारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल कुशवाहा द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। तत्पश्चात सी.बी. सिंह अध्यक्ष ने अधिवेशन में भाग लेने वाले सभी पेंशनर्स का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Santosh SETH

Recent Posts

‘अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना’ से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन

'अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना' से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन, जातिगत दीवारें तोड़ पेश…

2 days ago

प्रेरणा : ओडिशा के राजेश ने पुनर्वास सहायता से पाई शराब की लत से मुक्ति

एक नई शुरुआत: पुनर्वास और दृढ़ संकल्प से राजेश ने पाई 23 साल पुरानी शराब…

2 days ago

रक्षा मंत्रालय : GSAT-7C और वरुणास्त्र के लिए 4106 करोड़ का अनुबंध

रक्षा मंत्रालय का ऐतिहासिक कदम: वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 4,106 करोड़…

2 days ago

‘विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता’ की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

युवाओं के लिए शानदार मौका: 'विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता' की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक…

2 days ago

शिक्षा मंत्रालय की NMMSS कार्यशाला, मेघावी छात्रों को मिलेंगे 12,000 रुपये

भोपाल में शिक्षा मंत्रालय की अहम कार्यशाला: NMMSS छात्रवृत्ति के सत्यापन पर जोर, मेधावी छात्रों…

2 days ago

धर्मशाला में आज से दो दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन

धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन: AI, साइबर सुरक्षा और डिजिटल…

2 days ago