जौनपुर : अवैध एवं अनधिकृत ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के प्रति हुई अभियानात्मक कार्यवाही

“अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध 01 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश के अनुपालन में 15 अप्रैल को जनपद जौनपुर में अवैध, अनधिकृत, बिना वैध प्रपत्र संचालन, अवयस्कों द्वारा संचालन आदि अभियोगों के प्रति परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से प्रवर्तन कार्यवाही संपादित की गयी”

“जौनपुर 16 / 04 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट “

सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) वाराणसी श्री मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद में हौज टोल प्लाजा, सिपाह चौराहा, लाइन बाजार, शाही किला एवं ओलंदगंज आदि स्थानों पर प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। अभियान के अंतर्गत सायं 05 बजे तक 21 वाहनों का चालान किया गया एवं 05 वाहनों को थानों में बन्द किया गया एवं अन्य 85 ई-रिक्शा चालकों चेतावनी दी गयी।

अवैध एवं अनधिकृत ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के प्रति अभियानात्मक कार्यवाही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) वाराणसी के नेतृत्व में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिह, यातायात निरीक्षक के साथ प्रवर्तन कार्यवाही किया गया।

प्रवर्तन कार्यवाही में प्रमोद कुमार, यात्री/मालकर अधिकारी जौनपुर, सुशील मिश्रा, यातायात निरीक्षक एवं सुनील कुमार तिवारी, सहायक यातायात निरीक्षक एवं परिवहन विभाग तथा यातायात पुलिस के अन्य कार्मिक शामिल थे। ई-रिक्शा/ऑटो रिक्शा चालकों से अपील है कि वे वाहन के समस्त प्रपत्रों को अद्यतन करा लें। वाहन स्वामी किसी भी स्थिति में अवयस्कों को ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा चलाने की अनुमति न दें।

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

18 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

18 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

18 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

19 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

19 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

19 hours ago