जौनपुर : जयमाल स्टेज से उठाकर मासूम से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

“गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव में रविवार की रात एक व्यक्ति जयमाल स्टेज से सात साल की बच्ची को उठा ले गया। मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसे खेत में छोड़कर भाग गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है”

गौराबादशाहपुर 06 / 05 / 2025 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की सात साल की बालिका परिवार वालों के साथ बगल के गांव में शादी में गई थी। समारोह में जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। मासूम जयमाल स्टेज के बगल में खड़ी होकर कार्यक्रम देख रही थी।

इसी बीच बगल के गांव आरा निवासी राकेश राजभर ने बच्ची को पर्दे के पीछे से खींच लिया और उसका मुंह दबा लिया। जेनरेटर की आवाज और साउंड सिस्टम की वजह से कोई बच्ची की आवाज नहीं सुन पाया। व्यक्ति बच्ची को खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर वही छोड़कर भाग गया।

उधर, जब बच्ची कही दिखाई नहीं पड़ी तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशते हुए वह स्टेज के पीछे एक खेत में पहुंचे जहां बच्ची नग्न अवस्था में पड़ी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची डॉयल 112 की पुलिस ने मौका मुआयना कर परिजनों से घटना की जानकारी ली।

बच्ची के बताए गए पहनावे के अनुसार गांव के लोगों ने उसकी पहचान कर पुलिस में तहरीर दी। बालिका के पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी कर गुजारा करते हैं। बच्ची भी मुंबई में ही रहती है। वह कक्षा एक की छात्रा है। शादी में शामिल होने के लिए वो कुछ पहले ही गांव आई थी।

थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर पड़ोसी गांव आरा निवासी राकेश राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

राजस्थान निकाय चुनाव: पाली-अजमेर में कांग्रेस को झटका, BJP के बने मेयर।

राजस्थान निकाय चुनाव: पाली और अजमेर में बड़ा उलटफेर, सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद…

3 minutes ago

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

3 hours ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

4 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

4 hours ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

4 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

4 hours ago