“जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डिजी शक्ति योजना अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों में टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण के कार्य की विस्तार से समीक्षा की गई”
जौनपुर 06 / 05 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के स्तर पर टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण हेतु अवशेष पाये गये। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त विद्यालयों को निर्देशित किया गया कि बार-बार समीक्षा बैठक करने एवं निर्देश देने के उपरान्त भी विद्यालयों द्वारा शत-प्रतिशत स्मार्टफोन/टैबलेट का वितरण नहीं किया है, जिसपर शासन स्तर पर इस महत्वपूर्ण योजना में जनपद की छवि खराब हो रही है।
जो इस बात का द्योतक है कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना में विद्यालयों में रुचि नही ली जा रही है, इसके क्रम में समस्त विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि प्रत्येक दशा में 10 मई 2025 तक वितरण करना सुनिश्चित करें अन्यथा की दशा में संबंधित कॉलेज के विरुद्ध मान्यता रद्द करने और विधिक कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अंबष्ट सहित विभिन्न कालेजों के प्रतिनधि उपस्थित रहे।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…