Breaking News

जौनपुर : शिक्षक से चेन लूट और गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा

“लाइन बाजार थाना क्षेत्र में शिक्षक से हुई चेन लूट और गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने राममनोहर लोहिया स्कूल कलीचाबाद के पास से आकाश यादव उर्फ सिंटू और रिषभ यादव को गिरफ्तार किया है”

जौनपुर 04 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

घटना 1 सितंबर की सुबह 6 बजे की है। कंधरपुर निवासी शिक्षक संतोष कुमार यादव टहल रहे थे। बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे चेन छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने शिक्षक के बाएं पैर की जांघ में गोली मार दी। वे उनके गले से दो चेन छीनकर फरार हो गए।

सीओ सिटी देवेश सिंह के अनुसार, आकाश यादव प्यारेपुर थाना सुजानगंज का निवासी है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। लूट के माल की बिक्री से मिले 21,500 रुपये भी जब्त किए गए हैं।

पूछताछ में आकाश यादव ने बताया कि वे पहले रेकी करते हैं। चेन पहनने वाले लोगों को चिह्नित करते हैं। सुबह के समय लूट की घटना को अंजाम देते हैं। विरोध होने पर गोली चला देते हैं।

आरोपियों ने प्रतापगढ़ और प्रयागराज में भी ऐसी वारदातें की हैं। रिषभ यादव ने योजना बनाने में अपनी भूमिका स्वीकार की है। गिरफ्तारी के समय लाइन बाजार के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह और निरीक्षक अपराध विजयशंकर यादव मौजूद थे।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

19 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

19 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

19 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

20 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago