“जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुश्री अनीता ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ द्वारा हज सत्र 2026 की घोषणा कर दी गयी है”
जौनपुर 04 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हज पॉलिसी 2026 की घोषणा के बाद ऑनलाइन हज आवेदन हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट https://www.
हज़-2026 (1447 हि0) की आवश्यक तैयारियों हेतु निम्न निर्देश व समय सीमा निर्धारित की गयी है :- इच्छुक आवेदक प्रथम किस्त के रूप में रू 1.5 लाख की व्यवस्था रखें, हज-2026 हेतु पासपोर्ट मशीन पठित होना आवश्यक है।
हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होगा, हज-2026 के आवेदन हेतु पासपोर्ट की वैधता 31 दिसम्बर, 2026 तक होना आवश्यक है। जो इच्छुक आवेदक हज-2026 की यात्रा हेतु नये पासपोर्ट का आवेदन कर रहे हैं उनको सलाह दी जाती है कि नुसुक पोर्टल की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने पासपोर्ट में सरनेम/लास्ट नेम का कॉलम खाली न छोड़ें।
उक्त के क्रम में इच्छुक आवेदक अपना मूल अन्तराष्ट्रीय पासपोर्ट तैयार रखें, जिनके पास 31 दिसम्बर, 2026 तक की वैधता का पासपोर्ट उपलब्ध है वह आवेदन हेतु तैयार रहें, जिनके पास पासपोर्ट 31 दिसम्बर, 2026 तक वैद्य नहीं है वह नया पासपोर्ट बनवा लें।
इसके लिए वह तत्काल पासपोर्ट कार्यालयों में आवेदन कर दें, ताकि जुलाई-2025 में हज-2026 की घोषणा होने पर ऑनलाइन आवेदन हेतु उनके पास पासपोर्ट उपलब्ध रहे।
जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…
लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…
सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…
एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…
मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…