“मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सीडा/जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा सीडा औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सीडा में कराये गये विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया”
जौनपुर 04 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
सीडा में क्रियाशील हो रही नई इकाई हॉकिन्स कूकर्स लि० का निरीक्षण किया गया साथ ही आवासीय कालोनी के अन्तर्गत निर्मित पार्क का निरीक्षण के दौरान पार्क को हरा-भरा रखने हेतु पर्याप्त मात्रा में पौध रोपण कराये जाने तथा इसके साथ ही सीडा कार्यालय परिसर में किये जा रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त सीडा में बद पड़ी इकाइयों को नोटिस जारी करने तथा जिन औद्योगिक भूखण्डों पर आवंटन के उपरान्त अब तक कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया ऐसे भूखण्डों को नोटिस जारी कर आवंटन निरस्त करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…
जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…
जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…
जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…
प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…