जौनपुर : एक लाख के इनामी बदमाश ने कोर्ट में किया सरेंडर

“अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय की अदालत में शनिवार को अपनी जमानत अर्जी ख़ारिज होता देख एक लाख के इनामी बदमाश अनुज मौर्या ने समर्पण कर दिया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर में एसपी मय फोर्स मौजूद रहे”

जौनपुर 06 / 04 / 2025 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

सीओ देवेश सिंह ने बताया कि बताया कि वांछित अभियुक्त पिछले कुछ दिनों से जमानत पर बाहर था। शनिवार को उसकी जमानत अर्जी निरस्त हो गई। इसके बाद उसने एनकाउंटर के डर से समर्पण कर दिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तर गांवा निवासी अनुज मौर्य हिस्ट्रीशीटर भी है। वह लखनऊ के विकास नगर थाने में एक लूट के मामले में भी वांछित चल रहा था। उस पर प्रदेश सरकार के आदेश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।