जौनपुर/मीरगंज : हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस से छीन ली थी पिस्टल

“थाना मीरगंज क्षेत्र में मासूम की हत्या के आरोपी शकील अहमद को सोमवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीन ली और टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में शकील घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी मछलीशहर भेजा गया”

जौनपुर / मीरगंज 17 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पुलिस के अनुसार, आरोपी शकील अहमद पुत्र शब्बीर अली निवासी जगदीशपुर मुजहना, थाना मीरगंज के खिलाफ मासूम की हत्या का मुकदमा दर्ज है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद पुलिस उसे वारदात में प्रयुक्त वस्त्र (गमछा) की बरामदगी के लिए ग्राम सेमराहो के पास बासुही नदी किनारे लेकर गई।

बरामदगी के दौरान शकील ने अचानक मौका पाकर पास खड़े उपनिरीक्षक शमीम खां की कमर से पिस्टल निकाल ली और पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आरोपी पिस्टल लहराते हुए भागने लगा। इस पर थानाध्यक्ष ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें शकील घायल हो गया।

पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद कर ली है और घायल आरोपी को प्राथमिक इलाज के बाद हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

6 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

6 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

6 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

7 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

7 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

9 hours ago