International

ईरान इजराइल युद्ध : अगर इनके पास न्यूक्लियर बम होता तो? तबाही देख गुस्से से बोले इजरायली PM नेतन्याहू

“इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बैट याम शहर का दौरा किया, जहां ईरानी एयरस्ट्राइक में भारी तबाही मची है। उन्होंने ईरान को धमकी दी है और कहा है कि अब इसकी भारी कीमत चुकानी होगी”

नई दिल्ली 16 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इजरायल और ईरान के बीच 13 जून से ही युद्ध जारी है और अब ये बढ़ता जा रहा है। इजरायल ने 13 जून को ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया था। उसका दावा है कि रविवार को उसने 2,300 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्वी ईरान में माशाद एयरपोर्ट पर हमला किया था। वहीं, ईरान का दावा है कि उसने इजरायल के तीन लड़ाकू विमानों को मार गिराया है और दो पायलटों को बंधक बना लिया है।

इजरायल और ईरान के बीच की जंग अब लगातार तेज होती जा रही है। रविवार को दोनों तरफ से कई हमले किए गए। इस जंग से दोनों देशों को भीषण नुकसान हो रहा है। इजरायल ने आरोप लगाया है कि ईरान अब उसके रिहायशी इलाकों में मिसाइल दाग रहा है। 

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के मिसाइल हमले में तबाह हुए बैट याम शहर का दौरा किया और ईरानी मिसइलों में ढेर हुई शहर की इमारतों का जायजा लेते हुए नेतन्याहू ने ईरान को सीधे चेतावनी दी कि इस तबाही की अब उसे भारी कीमत चुकानी होगी। इजरायल का बैट याम शहर तेल अवीव के नजदीक है।

नेतन्याहू ने दी चेतावनी

बैट याम शहर की तबाही देखकर नेतन्याहू ने कहा कि महिलाओं और बच्चों सहित निर्दोष नागरिकों की हत्या करने पर ईरान को बहुत भारी कीमत चुकानी होगी। नेतन्याहू ने कहा, ईरान जान बूझकर इजरायल के रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। इसका अब हम उचित जवाब देंगे। हम अपना लक्ष्य हासिल करेंगे और भीषण तरीके से अब हमला करेंगे।

अगर इनके पास न्यूक्लियर बम होता तो…

नेतन्याहू ने सख्त लहजे में कहा कि इजरायल के लिए यह जंग अस्तित्व की लड़ाई है क्योंकि ईरान का परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम इजरायल के लिए दोहरी विनाशकारी धमकी है। उन्होने शहर की तरफ दिखाते हुए कहा- देखिए, रिहायशी इलाकों को कितना नुकसान पहुंचाया गया है, अगर इनके पास परमाणु बम होते तो क्या होता। 

ऐसे में हम अब अपनी रक्षा करने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमार बेन ग्विर ने भी बैट याम शहर का दौरा किया है। 

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

5 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

6 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

6 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

6 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

6 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

8 hours ago