“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा बदलापुर में पीली नदी के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया गया”
जौनपुर / बदलापुर 17 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने कहा कि पीली नदी के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से, मुख्य सचिव जी के निर्देशन में, मंडलायुक्त तथा जनपद के सभी अधिकारियों के सहयोग, विशेष रूप से मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी बदलापुर, मुख्य राजस्व अधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिकारी जिन्होंने उनके निर्देश को तत्परता से लिया तथा संवेदनशीलता के साथ कार्य किया। नदी के जीर्णोद्धार में विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र का भी सहयोग रहा।
जनपद में नदी के प्रवेश स्थल सहित तीन स्थानों पर खुदाई का कार्य तीव्रता से किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्य अभी भी लगातार जारी है। सभी अधिकारियों, कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगणो, ग्राम प्रधानों का भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह कार्य निरंतर चलना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उप जिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…
यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…
रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…
जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…