JAUNPUR

जौनपुर : मल्हनी में सामूहिक रूप से सुनी गई मन की बात

मल्हनी विधानसभा में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण”

जौनपुर : द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का रविवार को मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के नौपेड़वा मंडल अंतर्गत ब्राह्मणपुर बरखंडी शक्ति केंद्र के बूथ संख्या-253 पर सामूहिक श्रवण एवं दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सम्मानित नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, युवाओं के नवाचार, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली तथा विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने, जल संसाधनों के संरक्षण, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

उन्होंने युवाओं की नवाचार क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को प्रेरणादायी बताते हुए उन्हें अपने जीवन में अपनाने तथा समाज और राष्ट्रहित में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, पीयूष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जनार्दन गौड़, भूपेश सिंह, सूर्यप्रकाश चौबे, गणेश सिंह, कपिलमुनि मिश्रा, शैलेन्द्र दूबे, आशीष जायसवाल, अमित सोनी, मदन बिन्द सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर के सिकरारा में दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 3 टीमें गठित

जौनपुर में सनसनीखेज वारदात: दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की सिर कूचकर निर्मम हत्या,…

6 hours ago

LPU में बेकाबू बवाल: इंटरनेट बंद, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ीं

LPU में बेकाबू बवाल: इंटरनेट सेवाएं बंद, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ीं; 'दातर' और वॉकी-टॉकी के…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

सिंहस्थ 2028: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर बवाल;…

8 hours ago

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के 5 बड़े फैसले: घर बैठे होगा वेरिफिकेशन

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के 5 बड़े फैसले: अब घर बैठे होगा वेरिफिकेशन,…

14 hours ago

TRAI हुआ सख्त: अब मिलेंगे बिना डेटा वाले सस्ते कॉलिंग-SMS रिचार्ज प्लान

करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए TRAI का बड़ा फैसला: बिना डेटा वाले 'Voice और SMS-Only'…

14 hours ago

आम जनता को राहत: सोमवार से होने वाली 3 दिन की बैंक हड़ताल टली

आम जनता को बड़ी राहत: सोमवार से होने वाली 3 दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल टली,…

14 hours ago