CRIME NEWS

बिहार : सारण गोलीकांड में गवाह की हत्या, SIT गठित

सारण में युवक को गोलियों से भूना, हत्या से मचा हड़कंप; डबल मर्डर केस का गवाह था मृतक, SIT गठित”

छपरा (सारण):  द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार के सारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

बदमाशों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक वर्ष 2024 के चर्चित दोहरे हत्याकांड का अहम गवाह था। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

सड़क हादसा समझ पहुंची पुलिस, सामने आया हत्या का मामला

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 12:20 बजे सूचना मिली कि मेथवलिया चौक से चनचौरा जाने वाली सड़क पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को मौके पर दो युवक गंभीर रूप से घायल मिले।

दोनों की पहचान पंकज राय और मनीष कुमार, निवासी मेथवलिया गांव के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को तत्काल सदर अस्पताल, छपरा पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने पंकज राय को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

गोली लगने के निशान मिलने से खुला राज

जांच के दौरान दोनों युवकों के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले, जिसके बाद स्पष्ट हो गया कि मामला सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हमला है।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली।

दोहरे हत्याकांड का गवाह था मृतक

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक पंकज राय मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 336/2024 के चर्चित दोहरे हत्याकांड का महत्वपूर्ण गवाह था।

पुलिस के अनुसार, वह पहले सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में अपना बयान भी दर्ज करा चुका था। ऐसे में जांच एजेंसियां इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश, गवाही और आपराधिक साजिश के एंगल से भी जांच रही हैं।

सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और स्थिति को नियंत्रित किया।

SIT गठित, दो संदिग्ध हिरासत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घायल मनीष कुमार से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

2 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

2 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

2 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

3 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

3 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

3 days ago