जौनपुर/महराजगंज : पीएम श्री विद्यालय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

“पीएम श्री विद्यालय महराजगंज पर प्रधानाध्यापक रामपाल व समस्त शिक्षकों के सहयोग से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया”

बदलापुर 16 / 04 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विधानसभा बदलापुर  रमेश चंद्र मिश्रा व विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल के कर कमलो से नवनिर्मित वाल वाटिका भवन का उद्घाटन किया गया।

विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय में शिक्षकों द्वारा शैक्षिक गुणवत्ता हेतु किए जा रहे प्रयास व मिशन प्रेरणा तथा कायाकल्प के तहत विद्यालय में किया जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षकों को अपनी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए समय से विद्यालय में पहुंचाने हेतु अपील की गई।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पटेल द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त शिक्षक अशोक कुमार सिंह, रमाकांत, राधेश्याम, लालमणि यादव, केशव, चंद्रप्रकाश आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष श्री उमा नाथ यादव ने किया।