जौनपुर / मछलीशहर : प्रगतिशील किसान अनिल यादव को किया गया सम्मानित

“जनपद के एक प्रगतिशील किसान अनिल यादव ने अपनी मेहनत और बागवानी के प्रति जुनून का परचम लहराया है। लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में आयोजित प्रतिष्ठित आम महोत्सव 2025 में उन्हें उनकी उत्कृष्ट आम की प्रजातियों के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है”यह सम्मान उन्हें प्रदेश भर से आईं लगभग 800 आम प्रजातियों के बीच सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने के लिए प्रदान किया गया था”

मछलीशहर 25 / 07 / 2025 जिला संवाददाता अब्दुल हई की रिपोर्ट 

मछलीशहर स्थित एक महाविद्यालय में संइस उपलब्धि पर अनिल यादव का स्वागत समारोह का आयोजन किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के संस्थापक ने कहा कि अनिल यादव ने पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।

पर्यावरण के विषय में उन्होंने पूरा संदेश देने का काम किया है। उनके द्वारा उगाई गईं विश्व प्रसिद्ध मियाज़ाकी (Miyazaki) और स्वर्ण रेखा बनाना आम मल्लिका नाजुक बदन नीलम केसर आम्रपाली प्रजातियों ने महोत्सव में मौजूद सभी का ध्यान आकर्षित किया और निर्णायकों द्वारा इन्हें प्रदेश में प्रथम स्थान के लिए चुना गया यह हम लोगों के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने अनिल यादव को स्मृति चिन्ह बुके अंग वस्त्र प्रदान करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है आने वाले समय में निश्चित रूप से वह देश के में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करेंगे यही शुभकामनाएं है हम सब की।

वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा अनिल यादव, जौनपुर जनपद के सिकरारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिशुनपुर (लाल बाजार) के निवासी हैं उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार और गाँव का, बल्कि पूरे जौनपुर जनपद का नाम रोशन किया है।

अनिल यादव ने कहा यह पुरस्कार इस बात का प्रमाण है कि सही तकनीक और लगन से स्थानीय स्तर पर भी अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाली फसलों का उत्पादन संभव है आज जिस तरह हमारा सम्मान हो रहा है निश्चित रूप से मेरे किए गए परिश्रम का फल है और इस सम्मान से मुझे और ऊर्जा मिल रही है। आगे भी कुछ अच्छा कर दिखाने के लिए प्रयासरत रहूंगा। महाविद्यालय के डायरेक्टर  ने सभी अतिथियों का सम्मान सत्कार और आभार व्यक्त किया।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.