जौनपुर : जिले का नाम बदलने को सीएम को लिखा पत्र

“जौनपुर नगर के बाजारभुवा मीरघर निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शम्सी आजाद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जौनपुर जिले का नाम बदलकर महर्षि दधीचि, भगवान परशुराम एवं महर्षि यमदग्नि अथवा भगवान परशुराम की माता रेणुका के नाम पर रखे जाने की मांग की है”

जौनपुर 20 / 05 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

शम्सी आजाद ने अपने पत्र में लिखा कि जौनपुर जिले का इतिहास बहुत पुराना और गौरवशाली है, इसका पौराणिक महत्व भी है। जौनपुर जिले का नाम पहले यवनपुर था, जिसके बाद में फिरोजशाह तुगलक के चचेरे भाई उर्फ जौना खान के नाम पर जौनपुर रखा गया जबकि जौनपुर का संबंध महर्षि दधीचि से भी है।

इनके द्वारा दान की गई अस्थियां इस शहर के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, यहां दधीचि कुंड आज भी स्थित है जहां लोग महर्षि दधीचि के सम्मान में स्नान करते हैं। यही नहीं जौनपुर के जमैथा गांव को भगवान परशुराम की कर्मभूमि और तपोभूमि माना जाता है। यहां महर्षि यमदग्नि का आश्रम था जो भगवान परशुराम के पिता है। इसको प्राचीनकाल में यमदग्निपुरम कहा जाता था। ऐसे में इसका नाम यमदग्निपुरम किया जाए। 

Santosh SETH

Recent Posts

‘अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना’ से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन

'अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना' से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन, जातिगत दीवारें तोड़ पेश…

1 day ago

प्रेरणा : ओडिशा के राजेश ने पुनर्वास सहायता से पाई शराब की लत से मुक्ति

एक नई शुरुआत: पुनर्वास और दृढ़ संकल्प से राजेश ने पाई 23 साल पुरानी शराब…

1 day ago

रक्षा मंत्रालय : GSAT-7C और वरुणास्त्र के लिए 4106 करोड़ का अनुबंध

रक्षा मंत्रालय का ऐतिहासिक कदम: वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 4,106 करोड़…

1 day ago

‘विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता’ की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

युवाओं के लिए शानदार मौका: 'विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता' की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक…

1 day ago

शिक्षा मंत्रालय की NMMSS कार्यशाला, मेघावी छात्रों को मिलेंगे 12,000 रुपये

भोपाल में शिक्षा मंत्रालय की अहम कार्यशाला: NMMSS छात्रवृत्ति के सत्यापन पर जोर, मेधावी छात्रों…

1 day ago

धर्मशाला में आज से दो दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन

धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन: AI, साइबर सुरक्षा और डिजिटल…

1 day ago