जौनपुर : जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिको की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिको की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये”

जौनपुर 20 / 05 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिको की मांग पर ईसीएचएस के अंतर्गत महत्वपूर्ण अस्पतालों को इम्पैनेल्ड कराने के निर्देश दिये, जिससे भूतपूर्व सैनिको का जनपद में ही अच्छे से इलाज किया जाना सम्भव हो सके। भूतपूर्व सैनिकों ने नगर मजिस्ट्रेट को नये शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने, नवीनीकरण करने आदि के सन्दर्भ में ज्ञापन भी दिया।

इसके साथ ही जनपद में कैन्टीन सुविधा पुनः शुरू कराने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले0कर्नल अहलावत को निर्देश दिया कि जिलाधिकारी के माध्यम से उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जाए।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में पेयजल की सुविधा को जिलाधिकारी ने 01 सप्ताह के भीतर ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि कार्यालय का निरीक्षण कर अन्य समस्याओं का निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिको के डीएसपी पेंशन अकाउंट से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए पृथक रूप से बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक कराने के निर्देश दिये। पूर्व सैनिक रामसकल के द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि खतौनी में त्रुटिवश गलत नाम फीड हो गया है जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि आज शाम तक खतौनी ठीक कराकर खतौनी पूर्व सैनिक को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों के भूमि विवाद, पेन्शन सहित अन्य प्रकरणों को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अ0भा0पू0 अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन डा0 राजेश कुमार, संरक्षक कैप्टन अजीत पाण्डेय, के सिंह, बलराम सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, के के दूबे, लालबहादुर सिंह सहित अन्य सैनिक उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

‘मिशन कर्मयोगी’: लखनऊ में 23-24 अक्‍तूबर को क्षेत्रीय साधना कार्यशाला

मिशन कर्मयोगी: लखनऊ में 23-24 अक्‍तूबर को 'साधना श्रृंखला' की तीसरी क्षेत्रीय कार्यशाला, CM योगी…

46 minutes ago

ड्रग्स पर प्रहार: 182 करोड़ की जब्ती, अमित शाह ने CM हिमंत को दी बधाई

असम में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 182 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, अमित शाह…

54 minutes ago

अमित शाह ने बस्तर में दिव्यांगों को बांटे कृत्रिम अंग, कहा- नक्सलवाद समाप्त

बस्तर के घावों पर मरहम: अमित शाह बोले- देश से नक्सलवाद समाप्त, अब पीड़ितों को…

60 minutes ago

PM मोदी ने लद्दाख को दी 3,350 करोड़ की सौगात, विकास को मिलेगी रफ्तार

लद्दाख में विकास के नए युग का आरंभ: PM मोदी ने दी 3,350 करोड़ की…

1 hour ago

जौनपुर: पान की खेती सीखेंगे किसान, 7 दिवसीय अंतरराज्यीय भ्रमण पर रवाना

जौनपुर: पान की खेती को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, नई तकनीक सीखने 7 दिवसीय अंतरराज्यीय प्रशिक्षण…

1 hour ago

‘पीएम सूर्य घर योजना’ पर DM सख्त, 7 नवंबर तक लगेंगे विशेष समाधान कैंप

जौनपुर: 'पीएम सूर्य घर योजना' को लेकर DM सख्त, बैंकों को लोन में देरी न…

1 hour ago