“उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार शाम कपड़ा गोदाम इलाके में आग लग गई। यहां पुराने कपड़े के कई गोदाम हैं। ऐसे में एक गोदाम में लगी आग ने धीरे-धीरे पांच गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया”
मुरादाबाद 20 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
घटना भोजपुर थाना क्षेत्र की है। यहां कपड़ों के गोदाम में लगी आग एक के बाद पांच गोदामों में फैल गई। भीषण आग का नजारा देख क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं। हालांकि, अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
थाना भोजपुर के रानी नागल इलाके में पुराने कपड़ों के गोदाम बड़ी संख्या में हैं। कपड़ों के गोदाम पास पास होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। आग की आसमान छूती लपटें कई किलोमीटर से दिखाई दे रही हैं। रात के समय आग की लपटों से आसमान लाल रंग का दिखाई दे रहा था। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।
'अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना' से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन, जातिगत दीवारें तोड़ पेश…
एक नई शुरुआत: पुनर्वास और दृढ़ संकल्प से राजेश ने पाई 23 साल पुरानी शराब…
रक्षा मंत्रालय का ऐतिहासिक कदम: वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 4,106 करोड़…
युवाओं के लिए शानदार मौका: 'विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता' की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक…
भोपाल में शिक्षा मंत्रालय की अहम कार्यशाला: NMMSS छात्रवृत्ति के सत्यापन पर जोर, मेधावी छात्रों…
धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन: AI, साइबर सुरक्षा और डिजिटल…