जौनपुर : आओ मिलकर वृक्ष लगाएं, प्रकृति को सुरक्षित बनाएं – जिलाधिकारी

“राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर सिरकोनी में चल रहे समर कैंप में बच्चो के बीच जिलाधिकारी जौनपुर डॉ0 दिनेश चन्द्र एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, बीडीओ सिरकोनी एवं खंड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी द्वारा समर कैंप में बच्चो के द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया गया”
 
जौनपुर 06 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
समर कैंप में जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर बच्चे काफी प्रसन्न दिखे और बच्चो के द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष रामधारी सिंह दिनकर की अमर कृति रश्मिरथी के अंश भी प्रस्तुत किए गए, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा बच्चो की सराहना की गई ।
 
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा बच्चो से पर्यावरण एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक नागरिक माँ के नाम पर कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाए और उसका संरक्षण करें, क्योंकि वृक्ष है तो हम है। वृक्ष के बिना हमारा कोई अस्तित्व नहीं।
 
अपने उद्बोधन में उन्होंने नारा दिया “आओ मिलकर वृक्ष लगाए। प्रकृति को सुरक्षित बनाएं।इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा ग्रामसभा में स्थित सरोवर पर पहुंचकर वृक्षारोपण किया गया तथा समस्त ग्रामवासियों से अपील की गई कि पर्यावरण संरक्षण में सभी लोग आगे आए और अधिक से अधिक वृक्ष लगाये।
 
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुचिता सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल, विनय सिंह, अरविंद सिंह, रत्नेश सोनकर, राममिलन, राधेश्याम यादव, अभिषेक सिंह, लता शुक्ला, शिवासरे सिंह सहित ग्राम सभा के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे ।