जौनपुर/केराकत : 100 रुपए न देने पर दोस्त की पीट-पीट कर हत्या

“जौनपुर में एक युवक ने 100 रुपए न देने पर दोस्त की पीट-पीट कर हत्या कर दी। भाभी छुड़ाती रही, लेकिन दोस्त पीटता रहा। उसके सिर पर पैर रखकर घूसे मारता रहा।

जौनपुर 07 / 10 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

भाभी ने जब चिल्लाकर घरवाले और पड़ोसियों को बुलाया तो उनको देखकर आरोपी फरार हो गया। अधमरी हालत में परिवार के लोग सीएचसी ले गए। लेकिन डॉक्टर्स ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। दरअसल, आरोपी ने अपने दोस्त को शराब खरीदकर लाने के लिए पैसे दिए थे, लेकिन वह लेकर नहीं आया। पैसे वापस मांगे तो गाली-गलौज हो गई।

रात में अचानक आरोपी दोस्त उसके घर पहुंचा था, दिन का बदला निकालते हुए दोस्त को पीटकर मार डाला। घटना सोमवार देर रात की केराकत कोतवाली के पसेवा गांव की है। पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी दोस्त को अरेस्ट कर लिया।

क्या हुई पूरा मामला 

अरविंद चौहान (38), पसेवा गांव में ही रहकर खेती बाड़ी करता था। अरविंद की शादी 14 साल पहले पराउगंज की गुड़िया से हुई थी। चार भाईयों में तीसरे नंबर के अरविंद के दोनों बड़े भाई विनोद और प्रमोद गुजरात में रहते हैं, जबकि सबसे छोटा प्रवीण दुबई में काम करता है।

अरविंद-गुड़िया के तीन बच्चे- अर्जुन (12), अमृत (8) और कृष्ण (5) हैं। गांव के लोगों के अनुसार, अरविंद चौहान की गांव के ही मुकेश के साथ गहरी दोस्ती थी।

दोनों साथ-साथ ही रहते थे। कहीं आते-जाते भी साथ ही थे। कुछ दिनों पहले अरविंद का पैर फ्रैक्चर हो गया था। पैर टूटने की वजह से वह कहीं आ जा नहीं पा रहा था।

मृतक की भाभी ने बताया, ‘सोमवार को देवर का दोस्त मुकेश घर आया था। अरविंद ने मुकेश को 100 रुपए देकर शराब लाने के लिए कहा था। मुकेश 100 रुपए लेकर चला गया। थोड़ी देर बाद वह लौटा, लेकिन शराब नहीं लाया। शराब नहीं लाने पर अरविंद ने अपने 100 रुपए मांगे, जिसपर दोनों में बहस हो गई।

कहासुनी के बाद मुकेश गुस्सा होकर चला गया। वह सोमवार देर रात को वापस आया। गाली देते हुए अरविंद के पास गया। अरविंद का पैर टूटा हुआ था, जिससे वह घर के बाहर तख्त पर लेटा हुआ था। मुकेश तख्त के पास आया और उसके पैर पर पैर रखकर घूसे और लात से पीटने लगा।

आरोपी ने उसे मुंह के बल तख्त पर गिरा दिया, फिर उसके सिर पर पैर रखकर मुक्के मारने लगा। अरविंद दर्द से कराह उठा। वह चिल्लाकर घरवालों को बुलाने लगा।

आवाज सुनकर मैं दौड़ी आई। देखा मुकेश उसके सिर पर पांव रखकर बुरी तरह से मार रहा है। मैं और भतीजी अर्चना ने मुकेश से उसे छुड़ाने की कोशिश करने लगे। घर की महिलाएं बचाने के लिए गिड़गिड़ाने लगीं।’

भाभी ने कहा- परिजन और पड़ोसी जब आए तो आरोपी ने हम लोगों को धक्का दे दिया, फिर वहां से फरार हो गया। हम लोग अरविंद को लेकर केराकत सीएचसी गए।

नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अरविंद को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

जांच जारी

सीओ केराकत अजीत कुमार रजक ने बताया- पसेवा गांव में अरविंद नाम के एक युवक की मारपीट में मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.