“जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के संघईपुर गांव में युवक की गला रेत कर की गई हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दिया”
JAUNPUR/JALALPUR 26/09/2024 REPORT BY – MANGESH PRAJAPTI
गांव में तनाव व आग लगने की सूचना मिलते ही मौके एसपी सिटी सहित चार थाने की पुलिस व पीएसी के जवान सहित दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच गई।
रही की घर पर कोई मौजूद नहीं था। हत्या के आरोपित के घर आग लगने के बाद पुलिस के जवानों का पहरा लगा दिया गया है।
घटना बीते 23 सितंबर की है। पुरानी रंजिश को लेकर गांव में ही एक जुए के अड्डे पर 22 वर्षीय रोहित चौहान की चाकू से गला रेतकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई।
हत्या का आरोप गांव के ही आशीष चौहान उर्फ चिघडूं के पर लगा। पुलिस ने नामजद आरोपी चिघडूं को गिरफ्तार कर उसका चालान कर न्यायालय भेज दिया।
दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। इसी बीच आक्रोशित लोगों ने 24 सितंबर की देर रात हत्या के नामजद आरोपी चिघडूं के घर पर आग लगा दिया।
आग लगने की सूचना किसी ने पुलिस को दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन एसपी सिटी अरविंद वर्मा, थानाध्यक्ष जलालपुर मनोज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष जफराबाद जय प्रकाश यादव, थानाध्यक्ष केराकत संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष चंदवक पीएसी के जवान मौके पर पहुंच गए और किसी तरह आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।
पुलिस ने दमकल विभाग की गाड़ी को बुलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। गांव में तनाव देखते हुए छह से अधिक पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…