“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के महंत अवैद्यनाथ सभागार में आपदा राहत और शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के जागरूकता के सन्दर्भ में कार्यशाला का आयोजन किया गया”
जौनपुर 06 / 05 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
कार्यशाला में जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि शासन के द्वारा बाढ़, सूखा, अग्नि, ओला, सुनामी, बादल फटना, भूस्खलन, हिमस्खलन सहित कुल 11 आपदाएं अधिसूचित किया गया है। उन्होंने विस्तार से आपदाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई और जनसंवाद के दौरान आपदा से सम्बन्धित प्रश्नों का उत्तर देते हुए आपदा के समय स्वयं को भी जागरूक होने के लिए कहा।
जिलाधिकारी के द्वारा संवाद करते हुए लोगों से पूछा कि सर्पदंश के प्रकरण में क्या किया जाना चाहिए और जानकारी देते हुए बताया गया कि सर्पदंश के दशा में सर्वप्रथम नजदीकी सीएचसी, पीएससी सेंटर पर इलाज हेतु ले जाना चाहिए और मृत्यु की दशा में पोस्टमार्टम अनिवार्य रूप से करना चाहिए, जिससे उन्हें आपदा राहत के तहत क्षतिपूर्ति दी जा सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा के तहत क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए शासन और जिला प्रशासन पूरी तरह से कटिबंध है। कार्यशाला में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा आपदा राहत से संबंधित पुस्तक को प्रधानों को वितरण करते हुए कहा कि गांव में जाकर आमजन को भी जागरूक किया जाए।
कार्यशाला में जिलाधिकारी के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री, जीरो पॉवर्टी, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र में पात्र गरीब व्यक्तियों का जीरो पॉवर्टी योजना में शत-प्रतिशत आच्छादित करें।
जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थित लोगों से अपील की गई कि प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाया जाए। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में फलदार वृक्ष जैसे कटहल, आंवला, सहजन आदि की पौधे लगाए जाने के लिए भी निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के प्रत्येक किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री करना अनिवार्य है। उन्होंने 70 प्लस के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान टी0डी0 कालेज और प्राथमिक विद्यालय गुरैनी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, परियोजना निदेशक के0के0 पांडेय, ईओ खंड विकास अधिकारी, समाज सेवी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…
जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…
जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…
जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…
प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…