जौनपुर : झोपड़ी में मशरूम की खेती कर किसान मोटा मुनाफा कमायें

“जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में अब गरीब और छोटे किसान भी मशरूम की खेती कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उद्यान विभाग की ओर से मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत झोपड़ी में मशरूम उगाने वालों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी”

जौनपुर 06 / 05 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

यह योजना खासतौर से उन लोगो के लिए फायदेमंद साबित होगी। जो सीमित संसाधनों के चलते खेती में निवेश नहीं कर पाते। इस योजना का उद्देश्य न केवल मशरूम की पैदावार बढ़ाना है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब एवं बेरोजगार लोगो को आय का साधन भी उपलब्ध कराना है।

मशरूम उत्पादन एक ऐसी कृषि गतिविधि है, जिसे कम जगह और कम खर्च में भी शुरू किया जा सकता है। इस योजना में झोंपड़ी बनाने, बीज, खाद, उपकरण और अन्य जरूरी सामग्री खरीदने के लिए सरकार एक लाख रूपये सहायता देगी।

मशरूम न केवल आय का श्रोत है बल्कि पोषण से भरपूर भी होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबरें, बिटामिन एवं खनिज तत्व भरपूर मा़त्रा में पाये जाते है। जो स्वास्थ के लिए लाभकारी है।  सरकार की यह पहल न केवल लोगो को रोजगार देगी बल्कि पोषण सुऱक्षा की दिशा में भी एक ठोस कदम मानी जा रही है।

जिला उद्यान अधिकारी डॉ सीमा सिंह राणा ने बताया कि  मशरूम की खेती से सीमित जमीन वाले किसानो और बेरोजगार युवाओं को लाभ मिलेगा। विभाग की योजना है कि ज्यादा से ज्यादा लोगो के इससे जोड़ा जाये इसके लिए गांव-गांव जा कर जागरूकता अभियान चलाया जायेंगा।

बताया गया कि मशरूम उत्पादन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। झोपड़ी में उपयुक्त तापमान और नमी बनायें रखने पर साल भर मशरूम की फसल ली जा सकती है। इसकी बाजार में भारी मांग है, और स्वास्थ लाभों के चलते लोग इसे तेजी से अपना रहें है। बताया कि वर्तमान में लगभग 18 किसान मशरूम की खेती कर रहे हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

2 hours ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

2 hours ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

2 hours ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

3 hours ago