जौनपुर : हिस्ट्रीशीटर की गोली लगने से मौत, हत्या – आत्महत्या में उलझा मामला

“मछली शहर विकासखंड के बभनियांव गांव में 25 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर प्रवीण मिश्रा का शव बरामद हुआ है। उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर एक मशीन पर मिला। प्रवीण के सिर पर चोट के निशान थे और खून फैला हुआ था”

जौनपुर 23 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मृतक के पिता महेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है। उन्होंने कुछ पड़ोसियों पर जमीन कब्जाने और पुलिस पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर प्रवीण को हिस्ट्रीशीटर बनाने का भी आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण मुंबई में एक दुकान चलाता था और दीपावली पर अपने घर आया था। वह बीती रात घर से निकला था, जिसके बाद सुबह गांव के दीनानाथ मिश्रा की मशीन पर उसका शव मिला।

घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थानाध्यक्ष विनोद अंचल और सीओ प्रतिमा वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल पर स्टेटस लगाया- अब मैं जा रहा हूं

एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया- थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम बभनियांव निवासी प्रवीण मिश्रा की गोली लगने से मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

परिजनों से पूछताछ में पता चला कि प्रवीण मिश्रा पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में था। वह दो दिन पहले ही मुंबई से घर आया था। मरने से पहले उसने अपने मोबाइल पर स्टेटस लगाया था “अब मैं जा रहा हूं, मेरे परिवार का ख्याल रखना।

पिता ने बताया कि प्रवीण की लाश के पास एक असलहा मिला था, जिसे उन्होंने डरवश कहीं रख दिया है। पुलिस द्वारा उस असलहे को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

एसपी ग्रामीण ने बताया प्रवीण मिश्रा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। थानाध्यक्ष मीरगंज को सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

दिल्ली: पैलेट गन पीड़ित के लिए थाने के बाहर धरने पर राहुल

पैलेट गन पीड़ित के लिए धरने पर बैठे राहुल गांधी: "जब तक FIR नहीं, तब…

36 seconds ago

कौमी इंसाफ मोर्चा का पंजाब बंद, हाईवे जाम, जानें क्या खुला-क्या बंद

कौमी इंसाफ मोर्चा का 'पंजाब बंद': बंदी सिखों की रिहाई के लिए चक्का जाम, जानें…

4 hours ago

मुंबई कुर्ला क्रेन हादसा: रिहायशी इलाके में पलटी MMRDA की क्रेन, 8 घायल

मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा: संतुलन बिगड़ने से रिहायशी इलाके में पलटी विशाल क्रेन,…

4 hours ago

जौनपुर: कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में RPL आधारित कृषक प्रशिक्षण शुरू

जौनपुर: कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में 'आरपीएल' आधारित कृषक प्रशिक्षण का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी…

9 hours ago

डीएम ने चकबंदी मामलों पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से मांगा जवाब

जौनपुर: 10 साल से लटकी चकबंदी प्रक्रिया पर DM सख्त, काम में लापरवाही बरतने वाले…

9 hours ago

जौनपुर : ड्रिप सिंचाई पर 90% सब्सिडी और मखाना की खेती पर जोर

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग का मेगा प्लान, मखाना-मशरूम की खेती…

9 hours ago