Free Ration Distribution February 2026

जौनपुर – राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी: 8 फरवरी से बंटेगा मुफ्त राशन, जानिए इस महीने गेहूं; चावल का कोटा और नियम

“राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत राशन कार्ड धारकों के लिए फरवरी माह के राशन वितरण की तारीखें घोषित कर दी गई हैं”

जौनपुर “The Politics Again”  सुनील कुमार की रिपोर्ट 

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि 8 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।

किस कार्ड पर कितना मिलेगा राशन?

विभाग ने इस माह के लिए खाद्यान्न का कोटा निर्धारित कर दिया है:

  1. अन्त्योदय कार्ड (Antyodaya Card): इस कार्ड पर 35 किलोग्राम राशन प्रति कार्ड मिलेगा। इसमें 10 किलो गेहूं और 25 किलो फोर्टिफाइड चावल शामिल है।

  2. पात्र गृहस्थी कार्ड (Priority Household): इस कार्ड पर 5 किलोग्राम राशन प्रति यूनिट (सदस्य) दिया जाएगा। इसमें 1 किलो गेहूं और 4 किलो फोर्टिफाइड चावल शामिल है।

‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ की सुविधा

जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ (One Nation One Ration Card) के तहत पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इसका मतलब है कि लाभार्थी अपने आधार से लिंक राशन कार्ड के जरिए किसी भी दुकान से अपना हिस्सा ले सकते हैं (स्टॉक रहने तक)।

बायोमेट्रिक नहीं लगा तो OTP से मिलेगा राशन

वितरण पूरी तरह ई-पॉस (e-PoS) मशीनों के माध्यम से होगा। यदि किसी लाभार्थी का अंगूठा/बायोमेट्रिक मशीन पर काम नहीं करता है, तो वितरण की अंतिम तिथि यानी 26 फरवरी को मोबाइल OTP वेरिफिकेशन के जरिए राशन दिया जाएगा।

दुकानदारों को सख्त निर्देश

प्रशासन ने सभी कोटेदारों को निर्देश दिए हैं कि वे दुकानों पर स्टॉक और वितरण की जानकारी चस्पा करें। साथ ही, घटतौली रोकने के लिए ई-वेईंग (e-weighing) लिंक्ड मशीनों का उपयोग सुनिश्चित करें।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.