जौनपुर : 4 करोड़ के मादक पदार्थ के साथ चार गिरफ्तार

“बदलापुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बाराबंकी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एमडीएमए तस्करी के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 4 करोड़ रुपए की 1 किलो 30 ग्राम एमडीएमए, पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं”

जौनपुर / बदलापुर 03 / 10 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

पुलिस के अनुसार बीती रात मिरशादपुर ओवरब्रिज सर्विस लेन पर चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार इन चार युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ एमडीएमए मिला, जिसे पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया।

एसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर जिले में अपराधियों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी बदलापुर गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर शेष कुमार शुक्ला ने एएनटीएफ बाराबंकी टीम के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गाजीपुर के खिजिरपुर निवासी अमन सिंह पुत्र सत्येन्द्र सिंह, गाजीपुर के बसन्त पट्टी निवासी कौस्तुभ मणि दुबे पुत्र रामदरश दुबे, जौनपुर के चांदपुर निवासी रितेश यादव पुत्र राजकुमार यादव और गाजीपुर के बसन्त पट्टी निवासी अभिषेक सिंह उर्फ प्रीतम सिंह पुत्र राजन सिंह के रूप में हुई है।

इस संबंध में एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि एएनटीएफ बाराबंकी की टीम से मिली जानकारी के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए है।

इस गिरफ्तारी अभियान में बदलापुर प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला के साथ हेड कॉन्स्टेबल राममिलन सिंह, कॉन्स्टेबल अशोक यादव, कॉन्स्टेबल अभिषेक, महिला कॉन्स्टेबल पूजा वर्मा शामिल रहे। एएनटीएफ बाराबंकी टीम से उपनिरीक्षक कुलदीप शर्मा, उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक मनीष दुबे, हेड कॉन्स्टेबल आदिल हाशमी, हेड कॉन्स्टेबल दीपक, हेड कॉन्स्टेबल आलोक, हेड कॉन्स्टेबल वेद प्रकाश, हेड कॉन्स्टेबल मकसूद आलम और कॉन्स्टेबल अभिषेक सिंह ने सहयोग किया।

जिले के पुलिस कप्तान ने कहा कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने समाज को नशे के जाल से बचाने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

16 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

16 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

16 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

16 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago